{"_id":"162b3fa346db186fc3a524f075daca5b","slug":"agarkar-retires-from-all-forms-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगरकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगरकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय पेसर अजीत अगरकर ने भी बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूप से अपने संन्यास की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 साल दिए। उन्होंने अपने करियर में 26 टेस्ट और 191 वनडे खेले। सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अगरकर का संन्यास लेना एक झटके जैसा है।
पिछले सत्र में उनकी अगुआई में मुंबई ने अपना रिकॉर्ड 40वां रणजी खिताब भी जीता।
एमसीए के अध्यक्ष रवि सावंत ने कहा, "अगरकर ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि मैं उन्हें जारी रखना चाहता था। लेकिन वह मुंबई टीम में युवाओं को मौका देना चाहते हैं। अगरकर मुंबई के उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने भारत के लिए निरंतर योगदान दिया।"
विज्ञापन
35 साल के अगरकर के नाम 26 टेस्ट मैच में 58 और 191 वनडे में 288 विकेट दर्ज हैं। उनके खाते में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय शतक है। 2002 में उन्होंने लंदन में 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
वह 1999 (इंग्लैंड) और 2007 (वेस्ट इंडीज) में हुए विश्व कप में टीम इंडिया में शामिल थे। आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले।
अगरकर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बल्लेबाज की थी और तेज गेंदबाज बनने से पहले उन्होंने जूनियर क्रिकेट में तिहरा शतक जमाया था।