फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Team India exists from T20 world cup Ravi Shastri says Even Bradman average would have come down

T20 World Cup: टीम इंडिया की विदाई के बाद कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- बायो बबल में डॉन ब्रैडमैन का औसत भी कम हो जाता

Tue, 09 Nov 2021 11:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Nov 2021 11:46 AM IST
सार

नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच के बाद कोच रवि शास्त्री ने टीम के प्रदर्शन और बायो बबल की समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'भारत ने पिछले कुछ महीने में बहुत क्रिकेट खेला है और दिग्गज डॉन ब्रैडमैन भी रहते तो बायो बबल में उनकी बल्लेबाजी औसत भी कम हो जाती।'  

विज्ञापन
After Team India exists from T20 world cup Ravi Shastri says Even Bradman average would have come down
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ समाप्त हो गया। इसी के साथ बतौर कोच रवि शास्त्री का एक लंबा कार्यकाल भी खत्म हो गया। शास्त्री अब बतौर कोच टीम इंडिया का साथ छोड़ेंगे और राहुल द्रविड़ उनकी जगह इस पद पर काबिज होंगे। रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। इस बार अपनी मेजबानी में प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया से उम्मीदें थी लेकिन उसे ग्रुप स्टेज में ही बाहर होना पड़ा। 

विज्ञापन


नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच के बाद कोच रवि शास्त्री ने टीम के प्रदर्शन और बायो बबल की समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'भारत ने पिछले कुछ महीने में बहुत क्रिकेट खेला है और दिग्गज डॉन ब्रैडमैन भी रहते तो बायो बबल में उनकी बल्लेबाजी औसत भी कम हो जाती।'  
विज्ञापन


शास्त्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज नहीं तो कल यह बबल भी फटेगा। मैच के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'जब आप छह महीने तक बबल में रहते हैं और सभी प्रारूप में खेलते हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप कौन हैं।'  उन्होंने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता आप कौन हैं, अगर आपका नाम ब्रैडमैन है और आप बबल में हैं तो आपकी औसत भी कम हो जाएगी क्योंकि आप एक इंसान हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है कि आप पेट्रोल डालें और खिलाड़ी चल पड़ें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि शास्त्री ने अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा, 'उनके कार्यकाल में सिर्फ एक चीज की कमी रही और वह है आईसीसी टूर्नामेंट।' उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'जब उनका कार्यकाल शुरू हुआ तब 10 चीजें गायब थीं लेकिन अब वह कम होकर एक या दो हो गई हैं।'  


पूर्व क्रिकेटर ने बीसीसीआई और टीम प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए अपनी उपलब्धियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल में टीम ने बहुत कुछ हासिल किया। किसी भी एशियाई टीम ने पिछले 70 सालों में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में नहीं हराया लेकिन हमने दो बार ऐसा किया। हमने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती। हमने इंग्लैंड में बढ़त हासिल की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed