{"_id":"58b5815e4f1c1b7c0583154a","slug":"after-kl-rahuls-tweet-on-ashwin-fan-advised-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैन की सलाह पर क्यों भड़क गए केएल राहुल ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फैन की सलाह पर क्यों भड़क गए केएल राहुल ?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
मौजूदा भारतीय ओपनर केएल राहुल के साथ ट्विटर पर एक विचित्र घटना घटी है। भारतीय बल्लेबाज ने गेंदबाज आर अश्विन को लेकर एक ट्वीट किया। जिसके बाद उनके ट्वीट पर लगातार लोगों के जवाब आने लगे। हद तो तब हुई जब राहुल को उनके ही एक फैन ने रन बनाने पर ध्यान देने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
दरअसल हुआ यह कि केएल राहुल ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें अश्विन उन्हें फॉलों करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दिन की क्या शुरुआत हुई है... लेजेंड अश्विन ने मुझे फॉलो करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Oh my my.. what a start to the day😍 got the legend @ashwinravi99 to follow me. #humbled #blessed pic.twitter.com/Lyf8hXlNhA
विज्ञापन विज्ञापन— K L Rahul (@klrahul11) February 28, 2017
Trending Videos
आइये और हमें खेलना सीखा दीजिए
लोकेश राहुल
- फोटो : espncricinfo
इसके बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। एक फैन ने राहुल को अपने खेल पर ध्यान देने की सलाह दे डाली। जिसके बाद विवाद आगे बढ़ गया। राहुल के अन्य फैन्स ने उस फैन को कमेंट कर इस बात का जवाब दिया। वहीं राहुल ने उस व्यक्ति के ट्वीट के जवाब में कहा कि आइये और हमें खेलना सिखा दीजिए। मुझे यकीन है कि आपको पता होगा कि रन कैसे बनाते हैं।
Plz come and teach us bhai. Im sure aapko pata hain kaise banate hain runs. https://t.co/KyiuAWFusz
— K L Rahul (@klrahul11) February 28, 2017