{"_id":"d1dd075ada9ee57fcf0b6b9104536524","slug":"after-jadeja-anderson-provokes-rahane-too","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरे एंडरसन, जडेजा के बाद अब रहाणे से उलझे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं सुधरे एंडरसन, जडेजा के बाद अब रहाणे से उलझे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Jul 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवींद्र जडेजा के साथ उलझने के बाद जेम्स एंडरसन सुधरने का नाम नहीं ले रहे अब एक और भारतीय क्रिकेट से उलझ गए हैं।
टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा से गालीगलौज करने और धक्का देने का आरोप लगने के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी अब तक सजा नहीं मिलने पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का झगड़ालू रवैया और बढ़ गया है।
हालांकि जडेजा के साथ हुए विवाद पर कल यानी एक अगस्त को सुनवाई होनी है, लेकिन साउथम्प्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन उन पर एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी से उलझने का आरोप लगा है।

मैच के चौथे दिन रहाणे से उलझे
आलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ विवाद के बाद तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब मध्य क्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ उलझ गए। जडेजा के बाद रहाणे से उलझने के बाद दोनों टीमों के बीच कटुता बढ़ने की काफी आशंका हैं।
जडेजा के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पहले ही एंडरसन पर मामला दर्ज कर चुका है और शुक्रवार (1 अगस्त) को इस मामले पर सुनवाई होनी है।
एंडरसन पर ताजा आरोप है कि उन्होंने चौथे दिन की अंतिम गेंद से पहले बल्लेबाज रहाणे के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।
हालांकि खेल के दौरान इस तरह के शब्दों के प्रयोग का चलन आम हो चला है लेकिन रहाणे ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।

दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ा विवाद
जेम्स एंडरसन की टिप्पणियों पर अजिंक्य रहाणे की इस तरह की प्रतिक्रिया के बाद अंपायर रॉड टकर को दोनों खिलाड़ियों को शांत कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।
मैच का चौथा दिन एंडरसन के लिए बेहद शानदार रहा था क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान दो और विकेट झटककर लगभग एक साल बाद उन्होंने किसी टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट झटकने का कारनामा किया है।
लेकिन रहाणे के साथ मैदान पर हुए विवाद के कारण माहौल थोड़ा गरमा गया। बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने वाले एंडरसन जडेजा के साथ विवाद के बाद से सामान्य तौर पर अपेक्षाकृत शांत नजर आ रहे थे।
भारत इस विवाद के बाद से खेल के दौरान व्यवहार का एक मापदंड तय करने का समर्थन कर रहा है।

प्रभावित हो सकती है टेस्ट सीरीज
हालांकि एंडरसन-जडेजा विवाद के परिणाम का असर इस वर्ष में होने वाली भारत आस्ट्रेलिया की सीरीज पर भी पड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
रवींद्र जडेजा के साथ हुए विवाद के बाद इंग्लैंड की ओर से इस तरह के प्रयास किए जा रहे है कि इस विवाद का हल बिना सुनवाई के निकल सके जबकि भारतीय पक्ष का कहना है कि टेंट ब्रिज में जेम्स एंडरसन ने हदें पार करते हुए निराश करने वाला व्यवहार किया और जडेजा के साथ हाथापाई भी की।
हाल ही के वर्षों में एंडरसन का खेल के दौरान अभद्र (भाषा) में बात करने के पहले भी कई मामले संज्ञान में आए हैं।
एंडरसन को जडेजा के साथ विवाद के लिए लेवल-3 का आरोपी ठहराया गया है। दोषी पाए जाने के बाद एंडरसन पर अधिकतम 4 टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।