फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afghanistan won first odi by 138 runs against ireland

अफगानिस्तान ने आयलैंड को 100 रन पर किया ढेर, राशिद खान ने बिखेरे जलवे

Wed, 06 Dec 2017 12:08 PM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम Updated Wed, 06 Dec 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
afghanistan won first odi by 138 runs against ireland
afganistan cricket team - फोटो : File
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच शारजाह में खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 138 रन से मात दी। मैच में अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 238 रन बनाने में कामयाब रही। इसके जवाब में उतरी आयलैंड की टीम मात्र 100 रन पर ही ढेर हो गई। 
विज्ञापन


आयरलैंड ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले फील्डिंग चुनी। अफगानिस्तान के दो विकेट सस्ते में गिरने के बाद आए रहमत शाह (50) और नासिर जमाल (53) ने मिलकर शतकीय पार्टनशिप की। मिडल ऑर्डर के बाद नीचे बल्लेबाज राशिद खान (48) और शफिकुल्लाह (36) ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। आयलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रैंकिन ने लिए। रैंकिन ने 44 रन देकर 4 लिए और मुर्ताघ ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान के 238 रन के जवाब में उतरी आयलैंड की टीम मात्र 100 रन पर ही ढेर हो गई। आयलैंड का पहला विकेट मात्र 6 रन गिरा और इसके बाद लगातार विकटों का पतन जारी रहा। आयलैंड की ओर से सबसे ज्यादा पोर्टरफील्ड ने बनाए। उन्होंने 35 रन की पारी खेली, इसके अलावा पोयंटर ने 27 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः अफगानिस्तान को विश्व चैंपियन बनाना चाहता है ये युवा खिलाड़ी

अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मुजीब ने झटके। मुजीब ने 10 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा स्पिनर राशिद खान ने 6.4 ओवर में 28 रन  देकर 3 विकेट लिए। धारदार गेंदबाजी के लिए मुजीब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed