फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan's star spinner Rashid Khan will take a lengthy break from Test cricket to maintain his workload

Rashid Khan: अफगानिस्तान के राशिद इस कारण टेस्ट क्रिकेट से लेंगे ब्रेक, न्यूजीलैंड सीरीज का नहीं हैं हिस्सा

Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
सार

इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें नौ सितंबर से ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए शुरूआती टीम में नहीं चुना गया था। अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप के बाद राशिद ने पीठ की सर्जरी कराई थी और वह इसके बाद से चार महीने तक खेल से बाहर रहे थे।

विज्ञापन
Afghanistan's star spinner Rashid Khan will take a lengthy break from Test cricket to maintain his workload
राशिद खान - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अपनी पीठ को आराम देने के लिए निकट भविष्य में टेस्ट प्रारूप में नहीं खेलेंगे जिसकी उन्होंने पिछले साल सर्जरी कराई थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि राशिद और टीम प्रबंधन ने उनकी पीठ की समस्या को देखते हुए क्रिकेट के लंबे प्रारूप से ब्रेक लेने का आपसी सहमति से फैसला किया है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं हुआ था चयन
इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें नौ सितंबर से ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए शुरूआती टीम में नहीं चुना गया था। अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप के बाद राशिद ने पीठ की सर्जरी कराई थी और वह इसके बाद से चार महीने तक खेल से बाहर रहे थे। वह हाल में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा थे, जहां उन्होंने अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। 25 वर्षीय राशिद ने हाल में काबुल में शपागीजा टी20 लीग में तीन मैच खेले और कुल छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र ने कहा, सर्जरी के बाद राशिद की योजना धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ाने की थी। अगले छह महीने से एक साल तक लंबे प्रारूप में नहीं खेलना भी योजना का हिस्सा था। टेस्ट में उन्हें एक छोर से गेंदबाजी करनी होगी और उनकी पीठ इस तरह के कार्यभार के लिए तैयार नहीं है। उन्हें अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध होना चाहिए। 
विज्ञापन

राशिद ने अफगानिस्तान के लिए पांच टेस्ट, 103 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं। इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में द हंड्रेड के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट भी लगी थी। अफगानिस्तान की टीम पहले से ही ग्रेटर नोएडा में है जो उसका घरेलू मैदान है और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed