ऐतिहासिक टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद-मुजीब संभालेंगे भारत के खिलाफ मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले अपने ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए 16 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 14 जून को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।
एससीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान असगर स्तानिकजाई को सौंपी गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के खिलाफ जो स्क्वाड जारी किया है, उसे काफी मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम और डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
हाल ही में आईपीएल खेलने वाले दो खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी को भी इस स्क्वाड में शामिल किया गया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मोर्चा संभाला था।
बता दें कि 18 वर्षीय मोमंद वफादार के साथ सैय्यद शेरजाद और यामीन अहमदजई को इस टीम के पेस अटैक डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दौलत जादरान को चोटिल होने की वजह से बाहर रखा गया है।
इस प्रकार है अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान टेस्ट टीम: असगर स्तानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, इहसानुल्ला जन्नत, रहमत शाह, नसीर जमाल, हाशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जहीर खान, हमजा होटक, सैयद अहमद शेरजाद, यमीन अहमदजई, वफादार मोमंद, मुजीब-उर-रहमान