{"_id":"6783c7d76f90a8904a069ed1","slug":"afghanistan-cricket-board-have-announced-a-15-member-squad-for-the-icc-champions-trophy-mujeeb-missed-out-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित की, जादरान की वापसी; मुजीब को नहीं मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित की, जादरान की वापसी; मुजीब को नहीं मिली जगह
Sun, 12 Jan 2025 07:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:17 PM IST
सार
अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसे गद्दाफी स्टेडियम में 26 फरवरी को इंग्लैंड से और 28 फरवरी को लाहौर के इसी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान ने अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इस टूर्नामेंट के लिए इब्राहिम जादरान को शामिल किया है जो टखने की चोट के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे थे। हालांकि, मुजीब उर रहमान टीम में जगह नहीं बना सके हैं, जबकि मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
ग्रुप बी में शामिल है अफगानिस्तान
जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज में सुर्खियां बटोरने वाले सेदिकुल्लाह अटल भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में 156 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। अफगानिस्तान की टीम 19 फरवरी से होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी में शामिल है जिसमें दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसे गद्दाफी स्टेडियम में 26 फरवरी को इंग्लैंड से और 28 फरवरी को लाहौर के इसी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। अफगानिस्तान की कमान हशमातुल्लाह शाहिदी संभालेंगे। अफगानिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने चुनौती पेश कर चुका है और उसकी कोशिश एक बार फिर प्रभावित करने की होगी।

यूनिस खान को नियुक्ति किया था मेंटर
अफगानिस्तान ने अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को मेंटर नियुक्त किया था। यह लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट होगा जहां अफगानिस्तान मेंटर की नियुक्ति कर स्थानीय खिलाड़ी का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। इससे पहले, 2023 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा अफगानिस्तान के मेंटर थे। वहीं, पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप में ड्वेन ब्रावो ने यह जिम्मेदारी निभाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है...
हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकरम अलीखील, गुलबदिन नईब, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।
रिजर्वः डारविश रसूली, नांगयाल खरोटी, बिलाल शमी।