फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc t20 world cup: Afghanistan beat West Indies

ENG, SL और SA को हराने वाली टीम अफगान से हार गई

Mon, 28 Mar 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
icc t20 world cup: Afghanistan beat West Indies

लगातार 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को अपने अंतिम लीग मैच में उलटफेर का सामना करना पड़ गया।

विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 के ग्रुप-1 के एक मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ी टीम की तरह खेल दिखाया और विंडीज टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हरा दिया। हालांकि इस हार के बाद भी कैरेबियाई टीम को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि सेमीफाइनल में उतरने से पहले टीम अपने ग्रुप में नंबर वन बने रहेंगे।
विज्ञापन


नागपुर में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बना सकी। उसकी ओर से नजीबुल्लाह जदरान ने तेजी से खेलते हुए 40 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी कैरेबियाई टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान इस शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेगा। क्रिकेट इतिहास में अफगान टीम की यह सबसे बड़ी जीत है क्योंकि उसने पहली बार किसी पूर्व चैंपियन टीम को हराया है।

इस जीत के साथ ही अफगान टीम ऐसी दूसरी टीम बन गई है जिसने वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में पूरे 20 ओवर फेंके जाने के बाद अपने 123 रनों के स्कोर को बचाने में कामयाब रही। इससे पहले 2012 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 119 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, नजीबुल्लाह चमके

icc t20 world cup: Afghanistan beat West Indies
cricket fan - फोटो : pti
एसोसिएट टीम अफगानिस्तान ने आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में रविवार को वर्ष 2012 की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान की सुपर 10 में ग्रुप-1 में चार मैचों में यह पहली जीत है। अफगानिस्तान की टीम इस यादगार जीत के साथ वर्ल्ड  कप से विदा हुई।

क्वालीफायर के जरिए मुख्य दौर में जगह बनाने वाली अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में जबर्दस्त खेल दिखाया। वर्ल्ड कप में प्रतिभावान अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी अफगानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजाम उल हक अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच हैं जबकि भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज प्रभाकर अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच हैं। इन दोनों की देखरेख में अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के लिए ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में जमकर तैयारी की थी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम ने नजीबुल्लाह जादरान के नाबाद 48 रनों की बदौलत सात विकेट पर 123 रन बनाए। छठे क्रम पर नजीबुल्लाह ने 40 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने भी 22 गेंदों पर 24 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान असगर स्तानिकजई (16) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए।

गेल के बिना उतरी थी वेस्टइंडीज की टीम
वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के कारण विस्फ़ोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के बगैर उतरी थी। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसकी ओर से ड्वेन ब्रावो ने सबसे अधिक 28 रन बनाए जबकि ओपनर जॉनसन चार्ल्स 22 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने 18 रन की पारी खेली। कार्लोस ब्रेथवेट ने आठ गेंदों पर 13 रन बनाए जबकि आंद्रे फ्लेचर 11 रन बनाकर रिटायर्ड नॉटआउट रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed