{"_id":"67b80b1b1bb1b801fc08b105","slug":"afg-vs-sa-demand-to-boycott-afghanistan-s-male-cricketers-captain-shahidi-said-we-did-not-pay-attention-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFG vs SA: अफगानिस्तान के पुरुष क्रिकेटरों को बहिष्कार करने की मांग, कप्तान शाहिदी बोले- हमने नहीं दी तवज्जो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs SA: अफगानिस्तान के पुरुष क्रिकेटरों को बहिष्कार करने की मांग, कप्तान शाहिदी बोले- हमने नहीं दी तवज्जो
Fri, 21 Feb 2025 10:42 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:42 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गेटन मैकेंजी ने कहा कि अगर अंतिम फैसला उनका होता तो दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच ‘निश्चित रूप से नहीं होता।’
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अपनी टीम के पहले मैच की पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान के क्रिकेट मुकाबलों के बहिष्कार की राजनीतिक मांग को तवज्जो नहीं दी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के राजनेताओं ने तालिबान द्वारा महिलाओं के खेल पर प्रतिबंध और महिलाओं के अधिकारों के हनन के कारण अपने क्रिकेट अधिकारियों से अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबलों में नहीं उतरने का आग्रह किया।
दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गेटन मैकेंजी ने कहा कि अगर अंतिम फैसला उनका होता तो दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच ‘निश्चित रूप से नहीं होता।’ अफगानिस्तान को शुक्रवार को कराची में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है जबकि अगले बुधवार को लाहौर में टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी।
शाहिदी ने कहा, 'एक खिलाड़ी के तौर पर हमारा काम क्रिकेट खेलना है और हमें इस बात की परवाह नहीं है कि क्रिकेट के बाहर क्या हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'हम केवल मैदान के अंदर की चीजों को नियंत्रित करते हैं इसलिए यह हमारा काम है और अन्य चीजें हमें दबाव में नहीं डाल सकतीं।'