फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs PNG T20 World Cup Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi

AFG vs PNG T20 Playing 11 : अफगानिस्तान की नजरें सुपर आठ में पहुंचने पर होंगी, पीएनजी को पहली जीत की तलाश

Thu, 13 Jun 2024 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jun 2024 10:47 PM IST
सार

Afghanistan vs Papua New Guinea Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : अफगानिस्तान अगर यह मैच जीतने में सफल रहा तो वह सुपर आठ में पहुंच जाएगा जिसका मतलब होगा कि 2021 की उपविजेता न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाएगी।

विज्ञापन
AFG vs PNG T20 World Cup Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi
अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी प्लेइंग 11 - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप में अपने पहले दो मैच जीतकर मजबूत स्थिति में दिख रही अफगानिस्तान की कोशिश ग्रुप-सी मैच में अनुभवहीन पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर सुपर आठ में पहुंचने पर होगी, जबकि पापुआ न्यू गिनी की नजरें टू्र्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर रहेगी।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए रास्ते बंद कर सकता है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान अगर यह मैच जीतने में सफल रहा तो वह सुपर आठ में पहुंच जाएगा जिसका मतलब होगा कि 2021 की उपविजेता न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाएगी। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज ने गुरुवार को न्यूजीलैंड पर जीत के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रहमानुल्लाह गुरबाज (156 रन) और फजलहक फारूकी (नौ विकेट) वर्तमान में क्रमशः सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे है। गुरबाज के अलावा युवा गेंदबाज इब्राहिम जादरान ने भी अफगानिस्तान के लिए बल्ले से प्रभावी योगदान दिया है। उन्होंने 70 के उच्चतम स्कोर के साथ 114 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों पर अफगानिस्तान का पलड़ा भारी
गेंदबाजी में तेज गेंदबाज फारूकी ने कप्तान राशिद खान के साथ अच्छा संयोजन बनाया है। राशिद अब तक दो मैचों में छह विकेट ले चुके हैं। अफगानिस्तान की टीम अपना हरफनमौला खेल जारी रखते हुए एक और दमदार जीत दर्ज करना चाहेगी। पीएनजी को अफगानिस्तान को खिलाफ उलटफेर करने के लिए अपने प्रदर्शन के स्तर को काफी ऊंचा करना होगा। 
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, करीम जनत, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, नजिबुल्लाह जादरान, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी

पापुआ न्यू गिनीः असद वाला (कप्तान), टॉनी उरा, सेसे बाउ, लेगा सियाका, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), चाद सोपेर, नोरमन वानुआ, अलेई नाओ, जॉन कारिको
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed