AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज चोट के कारण बाहर
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। इससे पहले स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
विस्तार
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। इससे पहले स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को बाएं पैर में टखने की मोच के कारण आगामी अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
Injury Update 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 8, 2024
Afghanistan’s prolific top-order batter @IZadran18 has been ruled out of the upcoming one-off #AFGvNZ Test and the 3-match #AFGvSA ODI series due to an ankle sprain in his left leg. 😕
Get well Soon, Ibra! 👍#AfghanAtalan | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/bX337neBV1
मुकाबले से पहले रविवार को अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने इब्राहिम की चोट पर बात करते हुए कहा था कि, अभ्यास सत्र में इब्राहिम जादरान के टखने में चोट लग गई थी। मैं अभी पूरी तरह से यह नहीं कर सकता हूं कि सोमवार से होने वाले मैच से पहले उनकी क्या स्थिति होगी। हमें इस मामले में इंतजार करना होगा।
अफगानिस्तान के लिए सात टेस्ट मैच खेल चुके इब्राहिम जादरान से पहले तेज गेंदबाज नावेद जादरान न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से चोट के कारण बाहर हो गए थे। जादरान को चोट के कारण तीन-चार सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि जादरान संयु्क्त अरब अमीरात (यूएई) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हालांकि दोनों के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की।