फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs IND Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch Afghanistan vs India

IND vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

Thu, 20 Jun 2024 02:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jun 2024 02:57 AM IST
सार

Afghanistan vs India (AFG vs IND) T20 World Cup 2024 Live Streaming, Telecast: दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं। वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
AFG vs IND Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch Afghanistan vs India
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत का सामना सुपर-8 में अफगानिस्तान से होगा। यह मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। दोनों टीमें सुपर-8 में ग्रुप-1 में हैं। भारत के लिए अफगानिस्तान की चुनौती आसान नहीं होगी। हालांकि, टीम इंडिया ग्रुप-स्टेज के तीन मैच जीतकर यहां आई है, जबकि अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। 
विज्ञापन

दोनों टीमों के आंकड़े

AFG vs IND Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch Afghanistan vs India
कुलदीप और चहल - फोटो : BCCI
दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं। वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय टीम ने तीनों ही मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। इतना ही नहीं दोनों के बीच पिछले तीन मैच भारत ने ही जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल जनवरी में भारत ने अफगानिस्तान को हराया था

AFG vs IND Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch Afghanistan vs India
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC
इसी साल जनवरी में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आई थी। तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी और भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। सीरीज का आखिरी मुकाबला डबल सुपरओवर में गया था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था। इस हिसाब से भी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार चार मैच जीतने उतरेगी। सुपर-8 के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है। 

हम भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विज्ञापन

AFG vs IND Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch Afghanistan vs India
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC
कब है भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला 20 जून यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा। 

AFG vs IND Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch Afghanistan vs India
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed