फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs BAN: Mahmudullah missed century joined the unwanted club of Sachin-Gavaskar, Afghanistan won series 2-1

AFG vs BAN: शतक से चूके महमूदुल्लाह, सचिन-गावस्कर के अनचाहे क्लब में शामिल, अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज

Tue, 12 Nov 2024 08:44 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 12 Nov 2024 08:44 AM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने महमूदुल्लाह की 98 रनों की दमदार पारी की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 244 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी के दम पर 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 246 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।   

विज्ञापन
AFG vs BAN: Mahmudullah missed century joined the unwanted club of Sachin-Gavaskar, Afghanistan won series 2-1
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @ACBofficials

विस्तार

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को निर्णायक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह शतक से चूक गए। बता दें कि, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 244 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी के दम पर 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 246 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

सचिन-तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए महमूदुल्लाह
शारजाह में खेले गए मैच में महमूदुल्लाह ने 98 गेंदों का सामना किया और 98 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात तूफानी चौके और तीन गगनचुंबी छक्के निकले। हालांकि, आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर वह रनआउट हो गए। दो रन से वह अपने वनडे करियर का पांचवां शतक पूरा नहीं कर पाए। इसी के साथ वह सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के अनचाहे क्लब में शामिल हो गए। वह शारजाह में नर्वस 90 का शिकार होने वाले 16वें एशियाई बल्लेबाज बन गए। उनके अलावा इस लिस्ट में मार्वन अटापट्टू, नवजोत सिंह सिद्धू, अरविंदा डी सिल्वा, मुदस्सर नजर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, क्रिस श्रीकांत, आमिर सोहेल, असंका गुरुनसिंह, इंजमाम-उल-हक, रमीज राजा, सईद अनवर और शोएब मलिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती
अंतिम मुकाबले से पहले अफगानिस्तान ने इस सीरीज का पहला मैच 92 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में मेहमानों ने वापसी की और हमशमातुल्लाह शहीदी की टीम को 68 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। हालांकि, तीसरे मैच में मेहदी हसन मिराज की टीम का जोर नहीं चला और उन्होंने यह मुकाबला गंवा दिया। मालूम हो कि, अफगानिस्तान ने लगातार तीसरी वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। इससे पहले उन्होंने सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। उससे पहले मार्च में आयरलैंड को दो वनडे की सीरीज में 2-0 से हराया था।
विज्ञापन

अफगानिस्तान की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानी टीम ने अपना पहला विकेट सेदिकुल्लाह अटल के रूप में गंवाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। हालांकि, रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने पांच चौकों और सात छक्के की सहायता से शतक जड़ा। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 70* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम की जीत सुनिश्चित की। नबी 34 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि मिराज को एक सफलता मिली।

बांग्लादेश की पारी
इस मैच में बांग्लादेश की शुरुआत शानदार हुई। तंजीद हसन और सौम्य सरकार के बीच पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अजमतुल्लाह उमरजई ने तोड़ा। उन्होंने नौवें ओवर में सौम्य को बोल्ड किया। वह तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए जबकि तंजीद 19 रनों की पारी खेलकर लौटे। इनके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज (66) और महमूदुल्ला (98) का बल्ला गरजा। दोनों मेजबानों के लिए मुसीबत बने। इस मैच में बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने चार, तौहीद हृदय ने सात, जाकिर अली ने एक, नसूम अहमद ने पांच और शोरीफुल इस्लाम ने दो* रन बनाए। वहीं, उमरजई ने चार विकेट लिए जबकि राशिद और नबी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed