{"_id":"34c8ebca-bfe9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"adam-gilchrist-to-retire-for-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलक्रिस्ट ने आईपीएल को कहा अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गिलक्रिस्ट ने आईपीएल को कहा अलविदा
धर्मशाला/शशिभूषण पुरोहित
Updated Sun, 19 May 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने शनिवार को धर्मशाला में आईपीएल से संन्यास ले लिया। गिली ने आईपीएल के अपने आखिरी मैच के अंतिम ओवर में गेंदबाजी के साथ आईपीएल से विदाई ली।
विज्ञापन
आईपीएल की चकाचौंध को छोड़ने से पूर्व गिली ने पहली ही गेंद पर हरभजन सिंह का विकेट लेकर पंजाब को विजयश्री दिलाई। धर्मशाला में एतिहासिक फैसले के तहत गिली ने आईपीएल के छठे सीजन में संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
विकेट के पीछे मैदान पर पैनी निगाह रखने वाले गिली ने अपने क्रिकेट कैरियर के अंतिम पलों में गेंदबाजी पर हाथ आजमाया व उसमें कामयाबी भी पाई। गिलक्रिस्ट ने अगले सीजन में क्रिकेटर नहीं बल्कि पर्यटक बनकर धर्मशाला आने का वादा किया है।
विज्ञापन
गिलक्रिस्ट ने आईपीएल के अपने आखिरी मैच में टीम को विजयी बनाने के बाद पूरे मैदान में घूम कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। वहीं विकेट लेने के बाद गिली क्रिस गेल की तरह डांस करते हुए देखे गए। गिली ने आईपीएल के अपने आखिरी पलों का मैदान में मस्ती करके भरपूर मजा लिया।
हालांकि गिली को अपनी टीम को आईपीएल में एक बार भी विजेता न बना पाने का मलाल जरूर था। जो प्रैस वार्ता में उनकी बातों से भी झलका। गिली ने अपने दिल की बात कहते हुए बताया कि वह चाहते थे कि उनकी टीम एक बार आईपीएल विजेता रहती। लेकिन यह हो नहीं पाया। उन्होंने गत वर्ष अपनी इंजरी को लेकर चिंता जताते हुए संन्यास के फैसले को उचित बताया।