'वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जरुर पहुंचेगी टीम इंडिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप के लिए अब बस 16 दिन बाकी रह गए है। पूरी दुनिया के सामने एक ही सवाल है कि आखिर इस बार का वर्ल्ड कप खिताब किसके सिर सजेगा। इस महाखिताबी भिड़ंत शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया अपने पिछले प्रदर्शन से भारतीय दर्शकों को नाराज और निराश कर चुकी है।
पहले बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार और अब त्रिकोणीय सीरीज के दौरान शर्मनाक प्रदर्शन। पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के अनुसार इस प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया के लिए बार वर्ल्ड कप का खिताब बचा पाना काफी मुश्किल होगा।
लेकिन इन सब के बावजूद एक क्रिकेट दिग्गज ऐसे हैं, इनकी राय पूर्व भारतीय क्रिकेटरों से बिल्कुल जुदा है। इनके अनुसार टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जरुर पहुंचेगी।
भारत के साथ ये टीमें भी पहुंचेगी सेमीफाइनल में
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेगी। गिलक्रिस्ट दुनिया के ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने तीन बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया हैं और तीनों ही बार ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन रहा।
स्पोर्ट्स चैनल को दिए एक इंटरव्यू में गिलक्रिस्ट ने कहा कि उनके हिसाब से टीम इंडिया टॉप 4 टीमों में जरुर पहुंचेगी। भारत के साथ सेमीफाइनल की रेस में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की संभावनाएं भी प्रबल है।
इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ भी कह चुके हैं कि टीम इंडिया सिर्फ तीन अच्छी परफार्मेंस के बूते वर्ल्ड कप जीत सकती है। उन्होंने कहा था कि नॉक आउट राउंड में सिर्फ तीन मैच ही जीतने होते है। अगर टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी एक-एक मैच में अच्छा खेल दिखाएं तो वर्ल्ड कप एक बार फिर भारत के झोली में दिखेगा।