Samyuktha Weds Anirudha: श्रीकांत के बेटे अनिरुद्ध ने एक्टर-मॉडल संयुक्ता से रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
शादी के बाद सामने आई तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। संयुक्ता गोल्ड रंग की खूबसूरत साड़ी और मंदिर ज्वेलरी में बेहद आकर्षक नजर आईं। वहीं, अनिरुद्ध ने पारंपरिक गोल्ड शेड की शर्ट और धोती पहनकर इस खास मौके को सरल लेकिन क्लासिक बनाया।
विस्तार
शादी के बाद सामने आई तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। संयुक्ता गोल्ड रंग की खूबसूरत साड़ी और मंदिर ज्वेलरी में बेहद आकर्षक नजर आईं। वहीं, अनिरुद्ध ने पारंपरिक गोल्ड शेड की शर्ट और धोती पहनकर इस खास मौके को सरल लेकिन क्लासिक बनाया। शादी की तस्वीरों के साथ ही दोनों ने एक इमोशनल वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनके परिवार, बेटे और दोस्तों के साथ बिताए गए खूबसूरत पल देखे जा सकते हैं।
फोटो क्रेडिट: Instagram/ samyuktha_shan
हालांकि, शादी की खबर से पहले भी दोनों चर्चा में थे। दिवाली पर संयुक्ता और अनिरुद्ध ने साथ तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें और तेज हो गई थीं। लोगों की उत्सुकता बढ़ने पर संयुक्ता ने सिर्फ इतना कहा था, 'सब कुछ इंटरनेट पर है। जो है, वही है।' उस समय यह जवाब और ज्यादा रहस्य पैदा कर गया था।
A post shared by Samyuktha Shanmughanathan (@samyuktha_shan)
यह शादी दोनों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। अनिरुद्ध श्रीकांत, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत के बेटे हैं। अनिरुद्ध पहले मॉडल आरती वेंकटेश से विवाह बंधन में बंधे थे, जो दो वर्ष बाद 2014 में तलाक में बदल गया। संयुक्ता की पहली शादी टेक आंत्रप्रेन्योर कार्तिक शंकर से हुई थी, जिसका अंत 2025 की शुरुआत में तलाक के रूप में हुआ। इस तलाक पर बोलते हुए उन्होंने कहा था, 'जब मुझे अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला, तो लगा जैसे मेरी पूरी जिंदगी झूठ थी।'
A post shared by Samyuktha Shanmughanathan (@samyuktha_shan)
जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, फिल्म इंडस्ट्री, क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। उतार-चढ़ाव और कठिन दौर से गुजरने के बाद अनिरुद्ध और संयुक्ता ने साथ जीवन शुरू करने का फैसला किया है।