{"_id":"690344529f54e2390c092d0b","slug":"abhishek-nair-appointed-kolkata-knight-riders-new-head-coach-ahead-of-upcoming-ipl-2026-season-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल के आगामी सत्र से पहले केकेआर को मिला नया मुख्य कोच, अभिषेक नायर को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सत्र से पहले केकेआर को मिला नया मुख्य कोच, अभिषेक नायर को सौंपी जिम्मेदारी
Thu, 30 Oct 2025 04:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 Oct 2025 04:26 PM IST
सार
नायर चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन के बाद फ्रेंचाइजी के साथ अपनी राहें जुदा कर ली थी। यह तय माना जा रहा था कि नायर को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और अब केकेआर ने इसकी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
अभिषेक नायर
- फोटो : PTI
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के आगामी सत्र से पहले अभिषेक नायर को मुख्य कोच का जिम्मा सौंपा है। नायर चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन के बाद फ्रेंचाइजी के साथ अपनी राहें जुदा कर ली थी। यह तय माना जा रहा था कि नायर को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और अब केकेआर ने इसकी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
A new dawn is upon us 💜☀ pic.twitter.com/hQZLFSuaCm
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 30, 2025
विज्ञापन
केकेआर के साथ रहा है लंबा अनुभव
मुंबई के पूर्व ऑलराउंडर नायर का केकेआर के साथ लंबा अनुभव रहा है। यह तय माना जा रहा था कि भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे अभिषेक नायर को केकेआर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और अब केकेआर ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी। नायर केकेआर के सहायक कोच के रूप में टीम के बैकरूम स्टाफ में भी थे जब मेंटर गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।

केकेआर का पिछला सीजन रहा था खराब
केकेआर का आईपीएल 2025 सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां 14 लीग मैचों में से केवल पांच जीत हासिल करने के बाद टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही थी। टीम इंडिया के सहायक कोच के पद से हटाए जाने के बाद नायर तुरंत केकेआर में लौट आए थे और फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए थे। इस साल की शुरुआत में नायर ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई थी।

नायर अपनी विश्लेषणात्मक मानसिकता और खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन निकलवाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने अपने खेल में सुधार के लिए सार्वजनिक रूप से उन्हें श्रेय दिया है। वहीं, हाल ही में वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ अभ्यास सत्र में भी नजर आए थे।