लौटने लगा है AB का धूमधड़ाका, 3 मैचों में ठोंकी दूसरी फिफ्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी दिलचस्प बल्लेबाजी के लिए मशहूर दक्षिण अफ्रीका के स्टाइलिश बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का बल्ला लंबी नाकामी के बाद फिर से लय पकड़ने लगा है। 3 मैचों में उन्होंने दूसरी फिफ्टी ठोंकी है।
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से चर्चित बल्लेबाज डीविलियर्स इन दिनों कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेल रहे हैं और वह बारबाडोस ट्राइडेंटस् की टीम का हिस्सा हैं। सीपीएल में टूर्नामेंट का 14वां मुकाबला बारबाडोस और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स के बीच खेला गया।
डीविलियर्स ने इस मैच में भी फिफ्टी ठोंकी जो उनकी टीम की दूसरी जीत का सबब भी बनी। अब वह लय में लौटते दिख रहे हैं क्योंकि इस टी-20 लीग में 3 मैचों में दूसरी फिफ्टी है।
उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी में 54 गेंदों की पारी में 9 चौके और 3 छक्के भी जड़े। वह अंतिम ओवर में आउट हुए। लेकिन आउट होने से पहले वह 2 अर्धशतकीय साझेदारी भी कर चुके थे।
पूरन ने दिया भरपूर साथ, एक ही ओवर में ठोंके 3 छक्के
मुकाबले में पहले बारबाडोस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। ऐसे में विस्फोटक बल्लेबाज डीविलियर्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए निकोलस पूरन के साथ 60 रनों की साझेदारी कर स्थिति को थोड़ा ठीक किया। पूरन ने 38 रन बनाए। पूरन ने 11वें ओवर में जेजे स्मट की गेंद पर 3 छक्के ठोंक दिए।
एबी डीविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए साझेदारी टूटने के बाद कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर टीम को सही जगह पहुंचा दिया यानी की टीम के पास एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा हो गया।
इस मैच में डीविलियर्स के साथ पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक भी खेल रहे थे लेकिन वह सिर्फ 16 रन बना पाए। जवाब में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 25 रन दूर रह गई।