फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स खेलना चाहते थे विश्व कप 2019, दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने ठुकराया ऑफर

Thu, 06 Jun 2019 04:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 06 Jun 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers had offered to play world cup 2019 but Cricket South Africa refused
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने विश्व कप 2019 में खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के एक साल बाद वह क्रिकेट में वापसी करना चाहते थे।



 

AB de Villiers had offered to play world cup 2019 but Cricket South Africa refused
एबी डीविलियर्स

इसके लिए उन्होंने टीम प्रबंधन से बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनके इस बात पर ध्यान नहीं दिया। पिछले महीने वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन से 24 घंटे पहले उन्होंने खेलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन बोर्ड ने इसे ठुकरा दिया। 

AB de Villiers had offered to play world cup 2019 but Cricket South Africa refused
एबी डीविलियर्स - फोटो : file photo

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, मुख्य कोच ओटिस गिब्सन और चयनकर्ताओं के संयोजक लिंडा जोंडी से संपर्क किया था। उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए अपनी बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा कि यह संभव नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers had offered to play world cup 2019 but Cricket South Africa refused
एबी डीविलियर्स - फोटो : file photo

डीविलियर्स ने मई 2018 में संन्यास लिया था। इसके ठीक एक साल बाद विश्व कप 2019 के लिए टीम का एलान हुआ। इसके ठीक 24 घंटे पहले उन्होंने क्रिकेट में वापसी और विश्व कप 2019 में खेलने की इच्छा जताई, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने साफ मना कर दिया।

विज्ञापन
AB de Villiers had offered to play world cup 2019 but Cricket South Africa refused
डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती 3 मैच में हार चुकी है। उसे पहले मैच में इंग्लैंड, दूसरे में बांग्लादेश और तीसरे में भारत ने हराया। बता दें कि डीविलियर्स ने अफ्रीकी टीम के लिए 2004 से 2018 तक 288 वनडे में 9577 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 53.50 का रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed