दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने विश्व कप 2019 में खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के एक साल बाद वह क्रिकेट में वापसी करना चाहते थे।
इसके लिए उन्होंने टीम प्रबंधन से बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनके इस बात पर ध्यान नहीं दिया। पिछले महीने वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन से 24 घंटे पहले उन्होंने खेलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन बोर्ड ने इसे ठुकरा दिया।
3 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : file photo
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, मुख्य कोच ओटिस गिब्सन और चयनकर्ताओं के संयोजक लिंडा जोंडी से संपर्क किया था। उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए अपनी बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा कि यह संभव नहीं हो सकता।
4 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : file photo
डीविलियर्स ने मई 2018 में संन्यास लिया था। इसके ठीक एक साल बाद विश्व कप 2019 के लिए टीम का एलान हुआ। इसके ठीक 24 घंटे पहले उन्होंने क्रिकेट में वापसी और विश्व कप 2019 में खेलने की इच्छा जताई, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने साफ मना कर दिया।
दक्षिण अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती 3 मैच में हार चुकी है। उसे पहले मैच में इंग्लैंड, दूसरे में बांग्लादेश और तीसरे में भारत ने हराया। बता दें कि डीविलियर्स ने अफ्रीकी टीम के लिए 2004 से 2018 तक 288 वनडे में 9577 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 53.50 का रहा।