{"_id":"660e6d07f5184b673f008523","slug":"ab-de-villiers-adviced-virat-kohli-to-remain-on-strike-between-6-15-overs-for-rcbs-win-over-rajasthan-in-ipl-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'मैं चाहता हूं कि तुम 6-15 ओवर के बीच..', RCB की हार से नाराज दिग्गज ने विराट को दी खास सलाह, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'मैं चाहता हूं कि तुम 6-15 ओवर के बीच..', RCB की हार से नाराज दिग्गज ने विराट को दी खास सलाह, जानें
Thu, 04 Apr 2024 02:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:34 PM IST
सार
एबी डिविलियर्स ने स्टार बल्लेबाज से बीच के ओवरों में क्रीज पर मौजूद रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी को उनकी जरूरत है। अगर वह बीच के ओवरों में मौजूद रहते हैं तो आरसीबी निश्चित ही विरोधी टीम के खिलाफ अपना संतुलन बरकरार रखने में कामयाब होगी।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली
- फोटो : twitter
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल का 17वां सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई में टीम को चार में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। अब बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर में होगा। छह अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी जीत के रथ पर सवार राजस्थान को रोकने के लिए खेलती नजर आएगी। बेंगलुरु दो अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है जबकि छह अंकों के साथ राजस्थान दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने विराट कोहली से खास सलाह दी है।
एबी डिविलियर्स ने स्टार बल्लेबाज से बीच के ओवरों में क्रीज पर मौजूद रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी को उनकी जरूरत है। अगर वह बीच के ओवरों में मौजूद रहते हैं तो आरसीबी निश्चित ही विरोधी टीम के खिलाफ अपना संतुलन बरकरार रखने में कामयाब होगी। पूर्व कप्तान ने आरसीबी के लिए अब तक खेले चार मैचों में दो अर्द्धशतकों के साथ 203 रन बनाए हैं। वह इस लीग में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली के पास ऑरेंज कैप है।
डिविलियर्स ने की यह मांग
विराट कोहली के अलावा टीम के अन्य बड़े खिलाड़ी जैसे कप्तान फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। यही वजह है कि डिविलियर्स ने किंग कोहली को 6-15 ओवर के बीच क्रीज पर मौजूद रहने की सलाह दी है। डिविलियर्स ने कहा, "उम्मीद है, वह (विराट) अपनी अच्छी शुरुआत जारी रखेंगे, क्योंकि आरसीबी को बीच के ओवरों में उनकी जरूरत है। हमें पहले छह (ओवरों) में उसकी जरूरत है, जो अंततः है। फाफ को पहले से अधिक जोखिम उठाने दीजिए, लेकिन विराट, मैं चाहता हूं कि आप 6-15 के बीच वहां मौजूद रहें, तभी आरसीबी पूरी तरह से आक्रामक हो जाएगी।"
विज्ञापन
डिविलियर्स का करियर
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने 2011-2021 तक आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया। 157 मैचों में उन्होंने 41.10 की औसत से 4,522 रन बनाए। उनके नाम दो शतक और 37 अर्द्धशतक दर्ज हैं। वह वेस्टइंडीज के अन्य दिग्गज क्रिस गेल और भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार के साथ आरसीबी 'हॉल ऑफ फेम' का भी हिस्सा हैं।