फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aaron finch appreciate bowlers efforts against india

फिंच ने की गेंदबाजों की तारीफ, बोले- 'न होती यह गलती तो परिणाम कुछ और ही होता'

Sun, 03 Mar 2019 12:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
aaron finch appreciate bowlers efforts against india
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au

केदार जाधव (81*) और एमएस धोनी (59*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शनिवार को पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफें की। फिंच ने कहा, 'हमारे पास 20-30 रन कम पड़ गए। खासकर एक विकेट जल्दी ही खोने के बाद हमें साझेदारी को आगे तक ले जाने की जरूरत थी।' अगर बल्लेबाज यह रन बना लेते तो गेंदबाज लक्ष्य को बचाने के लिए बेहतर संघर्ष करते।
विज्ञापन


फिंच ने कहा- 'गेंदबाजों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। उन्होंने विकेट लेना जारी रखा। मुझे लगता है कि जब हमारे तेज गेंदबाज विकेट निकाल रहे होते हैं तो वे ज्यादा प्रभावी नजर आने लगते हैं। कुछ क्षेत्रों में हम चूक गए। लेकिन एक मजबूत टीम के खिलाफ ऐसा होता रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से केदार जाधव और एमएस धोनी के बीच 141 रन की अटूट साझेदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed