यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में आरोन फिंच ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से 22.3 की औसत से रन बनाए थे। वह केवल एक बार 50 रन से अधिक का स्कोर बना पाए। यही नहीं बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी वह प्रभाव नहीं छोड़ पाए। मेलबर्न रेनेगडेस की ओर से 13 पारियों में 13.76 की औसत से 179 रन बनाए थे। नतीजतन उन्हें बीते दिनों हुई आईपीएल की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा।
IPL नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा तो दिया अजीबोगरीब बयान, फिंच बोले- मुझे तो पता था...
अब ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान ने रविवार को कहा कि आईपीएल से बाहर होना उनके लिए हैरत भरा नहीं था। फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, 'कुछ समय घर में बिताना बुरा नहीं होगा।'
बकौल फिंच, 'यह शानदार प्रतियोगिता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मेरा नहीं चुना जाना अप्रत्याशित नहीं था। मैं क्रिकेट खेलना पसंद करता, लेकिन घर में कुछ समय बिताना बुरी बात नहीं है विशेषकर अगस्त से हमारा व्यस्त कार्यक्रम है जब हम ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे। कुछ समय पृथकवास पर रहेंगे और जैव सुरक्षित वातावरण में काफी समय बिताएंगे। मैं जानता हूं कि मेरी पत्नी निश्चित तौर पर इसको लेकर उत्साहित होगी।'
आरसीबी ने अपने 35.40 करोड़ की राशि में से 34 करोड़ रुपये तीन ऑलराउंडर्स पर खर्च कर दिए। उसने न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को 15 करोड़, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ और एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चियन को 4.8 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा उसने 20-20 लाख के चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा।
- काइल जैमीसन (15 करोड़)
- ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़)
- डेनियल क्रिस्चियन (4.8 करोड़)
- सचिन बेबी (20 लाख)
- रजत पाटीदार (20 लाख)
- मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख)
- सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख)
- केएस भारत (20 लाख)
RCB का 22 सदस्यीय दल
- बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप (विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), पवन देशपांडे, मोहम्मद अजहरुद्दीन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, सचिन बेबी, केएस भारत, सुयश प्रभुदेसाई
- ऑलराउंडर्स: वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन, डेनिएल क्रिस्चियन
- स्पिनर्स: युजवेंद्र चहल, एडम जांपा, शाहबाज अहमद
- तेज गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल।