{"_id":"69b573023c9b65ea52045e07","slug":"aaqib-javed-says-jasprit-bumrah-is-the-usman-tariq-of-fast-bowlers-know-details-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी चयनकर्ता का बेतुका बयान: 'जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक', आकिब जावेद का हिला दिमाग!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी चयनकर्ता का बेतुका बयान: 'जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक', आकिब जावेद का हिला दिमाग!
Sat, 14 Mar 2026 08:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:09 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज और चयनकर्ता आकिब जावेद ने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन
आकिब जावेद ने बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से की
- फोटो : ANI-PTI-RealPCB
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज और चयनकर्ता आकिब जावेद ने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है। यह बयान उन्होंने भारत की हालिया टी20 विश्व कप जीत के बाद दिया, जिसमें बुमराह टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक रहे। बुमराह ने इस विश्व कप में 14 विकेट लेकर वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बुमराह की अनोखी गेंदबाजी पर जावेद की टिप्पणी
आकिब जावेद ने कहा कि बुमराह की गेंदबाजी शैली, तेज रफ्तार और अलग तरह का एक्शन उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाता है। उन्होंने बताया कि जिस तरह उस्मान तारिक की गेंदबाजी में डिलीवरी से पहले एक अलग तरह का ठहराव होता है, उसी तरह बुमराह भी अपनी अनोखी शैली से बल्लेबाजों की लय बिगाड़ देते हैं। जावेद ने कहा, 'इस पूरे वर्ल्ड कप में अगर कोई गेंदबाज सबसे अलग है तो वह बुमराह है। वह सामान्य गेंदबाज नहीं हैं। उनका एक्शन भी अलग है। जब वह गेंदबाजी करने आते हैं तो बल्लेबाज उनके खिलाफ कभी भी लय में नहीं आ पाता।'

Jasprit Bumrah Is The Usman Tariq Of Fast Bowling. Aqib Javed #pakistancricketteam pic.twitter.com/eEotIXvyt5
— Shreyas Iyer Fan Page (@IyerFanPage) March 14, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
महान पाकिस्तानी गेंदबाजों जैसी छवि अब नहीं
जावेद ने आगे कहा कि इस विश्व कप में बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं दिखा जो महान पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की याद दिलाए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे गेंदबाजों की झलक देखने को नहीं मिलती।

परिवार के साथ बुमराह
- फोटो : PTI
टी20 विश्व कप 2026 में बुमराह का शानदार प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2026 में बुमराह ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस मैच में भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
खास बात यह रही कि बुमराह ने अपने इस स्पेल में एक भी बाउंड्री नहीं दी। यह किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा टी20 विश्व कप फाइनल में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। इस मैच के बाद बुमराह के टी20 विश्व कप में कुल विकेट 40 हो गए। इसके साथ ही उन्होंने लसिथ मलिंगा और एनरिक नॉर्त्जे (दोनों 38 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।