{"_id":"5d80eb648ebc3e015105b7f3","slug":"a-dhoni-or-kohli-would-never-fall-prey-to-bookies-says-acu-chief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धोनी या कोहली जैसे क्रिकेटर्स कभी सट्टेबाजों के झांसे में नहीं आएंगे'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'धोनी या कोहली जैसे क्रिकेटर्स कभी सट्टेबाजों के झांसे में नहीं आएंगे'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लग रहे फिक्सिंग के आरोप के बाद एक बार फिर से 'जेंटलमैन गेम’ कहे जाने वाले क्रिकेट की साख पर बट्टा लगता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त इस टी-20 लीग और उसके राज से पर्दा उठता जा रहा है।
2 of 5
अजीत सिंह एसीयू के चीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरे मामले की जांच BCCI के एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह कर रहे हैं। पूर्व पुलिस अधिकारी रह चुके अजीत सिंह ने युवाओं को इस तरह से किसी भी मामले से दूर रहने की सलाह दी है। साथ-साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया।
3 of 5
एम एस धोनी-विराट कोहली
- फोटो : social Media
एससीयू के प्रमुख अजीत सिंह का मानना है कि सट्टेबाज कभी भी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों से संपर्क करने का प्रयास नहीं करेंगे क्योंकि इस कद के खिलाड़ी कभी भी सट्टेबाजों के झांसे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी और विराट कोहली
मीडिया से बात करते हुए अजीत ने कहा कि, 'कोई बड़ा खिलाड़ी सट्टेबाजी में शामिल नहीं होगा। अगर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार क्रिकेटर इसमें शामिल होते हैं तो इससे उन्हें पैसों और प्रतिष्ठा दोनों का नुकसान है। प्रतिष्ठा अधिक मायने रखती है। इसलिए वे इन चीजों के लिए अपनी प्रतिष्ठा नहीं खोएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
मैच फिक्सिंग
- फोटो : social Media
एसीयू प्रमुख ने कहा, आप किसी को टूर्नामेंट का आयोजन करने से नहीं रोक सकते क्योंकि यह एक स्वतंत्र देश है, लेकिन बीसीसीआई ऐसा कर सकता है और यह कह सकता है कि यह मान्यता प्राप्त नहीं है, इसलिए खिलाड़ियों का नामांकन नहीं हो सकता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।