फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   7 promises for sports persons in Congress manifesto, promise to give 10,000 to players below 21 years of age

Manifesto: कांग्रेस के घोषणा-पत्र में खेलों के लिए 7 वादे, 21 से कम उम्र के खिलाड़ियों को 10 हजार देने का वादा

Fri, 05 Apr 2024 04:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 05 Apr 2024 04:15 PM IST
सार

कांग्रेस ने चुनाव से पहले खिलाड़ियों को लुभाने के लिए तमाम वादे किए हैं। इनमें 'स्पोर्टिंग हीरो जॉब गारंटी', 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये देने आदि वादे किए गए हैं। 

विज्ञापन
7 promises for sports persons in Congress manifesto, promise to give 10,000 to players below 21 years of age
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : एक्स/कांग्रेस

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया गया है। इसमें तमाम वर्गों के लिए न्याय पर जोर दिया गया है जिसमें महिला, युवा, किसान, गरीब, खिलाड़ी आदि शामिल हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले खिलाड़ियों को लुभाने के लिए तमाम वादे किए हैं। इनमें 'स्पोर्टिंग हीरो जॉब गारंटी', 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये देने आदि वादे किए गए हैं। 
विज्ञापन


आइये देखते हैं कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र में खिलाड़ियों के लिए क्या वादे किए गए हैं...

1. कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएगी कि प्रत्येक खेल निकाय का संविधान उचित मानदंडों और सिद्धांतों के अनुसार हो, चुनाव उस निकाय के संविधान और जस्टिस लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार हो, और प्रत्येक खेल निकाय में यह प्रावधान हो कि सक्रिय खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और महिलाओं के लिए प्रत्येक खेल निकाय में प्रतिनिधित्व हो सके।
विज्ञापन


2. कांग्रेस खेल निकायों/संघों के पंजीकरण के लिए एक अलग कानून बनाएगी जो ओलंपिक चार्टर का पूर्ण अनुपालन एवं स्वतंत्रता और पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। साथ ही सदस्यों और खिलाड़ियों को भेदभाव, पूर्वाग्रह, यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, गलत तरीके से निष्काशन, आदि के विरुद्ध बचाव सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कांग्रेस 21 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली और उभरते खिलाड़ियों को 10,000 रुपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए योजना लागू करेगी।

4. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक जिले में कम से कम 1 बहु-खेल प्रशिक्षण केंद्र (खेल अकादमी) एवं प्रत्येक ब्लॉक और शहर में कम से कम 1 सामुदायिक खेल केंद्र (स्टेडियम) स्थापित हो।


5. कांग्रेस खेल विज्ञान और प्रशिक्षण में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय खेल विज्ञान संस्थान की स्थापना करेगी।

6. कांग्रेस "स्पोर्टिंग हीरो जॉब गारंटी" कार्यक्रम शुरू करेगी जिसमे राष्ट्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अपने खेल करियर की समाप्ति पर, सम्मानित नौकरी दी जाएगी। इस कार्यक्रम से प्रतिभाशाली युवाओं को अपने भविष्य की चिंता के बिना खेल को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

7. कांग्रेस लड़कियों, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों और वंचित समूहों जैसे अनुसूचित जनजातियों के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed