फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS 4th ODI 2024 Liam Livingstone scored 28 runs in Mitchell Starc Expenisve Over against England

6,0,6,6,6,4: इंग्लैंड के लिविंगस्टोन ने स्टार्क के ओवर में की चौके-छक्कों की बरसात, बटोरे 28 रन, देखें वीडियो

Sat, 28 Sep 2024 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Sep 2024 11:08 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई पारी 24.4 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 186 रन से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इनमें से दो खाता नहीं खोल सके।

विज्ञापन
ENG vs AUS 4th ODI 2024 Liam Livingstone scored 28 runs in Mitchell Starc Expenisve Over against England
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ओवर में 28 रन बना डाले। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे 39वें ओवर में लिविंगस्टोन ने स्टार्क के ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाया। इनमें तीन लगातार छक्के भी शामिल हैं। यह किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का वनडे क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले साइमन डेविस, क्रेग मैक्डरमॉट, जेवियर डोहर्टी, एडम जांपा और कैमरन ग्रीन एक ओवर में 26-26 रन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लिविंगस्टोन की 27 गेंद में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 39 ओवर में पांच विकेट पर 312 रन बना डाले। बारिश के कारण इस मैच को 39-39 ओवर का कर दिया गया था। बेन डकेट ने 62 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन, कप्तान हैरी ब्रुक ने 58 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 87 रन, जेमी स्मिथ ने 28 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 22 रन की पारी खेली। एडम जैम्पा ने 66 रन पर दो विकेट लिए। स्टार्क ने आठ ओवर में 70 रन दिए और काफी महंगे साबित हुए। इसके अलावा मिचेल मार्श, मैक्सवेल और हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी 24.4 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 186 रन से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इनमें से दो खाता नहीं खोल सके। इनमें स्टीव स्मिथ (5), जोश इंग्लिस (8), मार्नस लाबुशेन (4), ग्लेन मैक्सवेल (2), स्टार्क (3*) शामिल हैं। एडम जैम्पा और हेजलवुड तो खाता भी नहीं खोल सके।

कप्तान मार्श ने 28 रन और ट्रेविस हेड ने 34 रन की पारी खेली। इन दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और 52 गेंद में 68 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, हेड के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एलेक्स कैरी 13 रन और शॉन एबॉट 10 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से मैथ्यू पोट्स ने चार, ब्राइडन कार्स ने तीन और जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिए। आदिल रशीद को एक विकेट मिला। पांच मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम 0-2 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की है। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। अब आखिरी और निर्णायक मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed