फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5 Wicket Haul Of Jadeja Seals The Victory For India Blue in Duleep Trophy

जडेजा के ‘पंजे’ की बदौलत इंडिया ब्लू खिताब की ओर

Tue, 13 Sep 2016 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
5 Wicket Haul Of Jadeja Seals The Victory For India Blue in Duleep Trophy
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट झटक कर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया ब्लू के लिए खिताब सुनिश्चित कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ब्लू ने 6 विकेट खोकर 693 रन बनाए, जिसके जवाब में पहली पारी में इंडिया रेड की टीम 356 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट फॉर्मेट के तर्ज पर दलीप ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। फाइनल में इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड पर 337 रनों बड़ी बढ़ता बना ली है।
विज्ञापन


इंडिया ब्लू की कमान गौतम गंभीर के हाथों में है, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलु सीरीज में मौका नहीं दिया गया। इंडिया रेड की कमान युवराज सिंह संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम से बाहर हुए खिलाड़ी ने दिखाया अपना जौहर!

5 Wicket Haul Of Jadeja Seals The Victory For India Blue in Duleep Trophy
स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : getty
16/2 के स्कोर से आगे खेलते हुए, इंडिया रेड का पारी दबाव में बिखर गई। चोटी के 5 बल्लेबाज 130 रन बनाकर पवेलियन की शोभा बने हुए थे। मगर स्टुअर्ट बिन्नी (98), गुरकीरत सिंह मान (57), अमित मिश्रा (65) और कुलदीप यादव (59) के अर्धशतकों की बदौलत टीट 350 के पार पहुंच पाई।

युवारज सिंह 17, शिखर धवन 29 और अभिनव मुकुंद 2 रन बनाकर चलते बने। मगर बिन्नी सिलेक्टर्स को जवाब देते हुए शानदार खेल दिखाया। 2014 के बाद अपने पहले फर्स्ट क्लास शतक से चूकने वाले बिन्नी ने बेहतरीन स्ट्रोक लगाए।

इंडिया ब्लू के लिए रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। वहीं पंकज सिंह और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। अभिमन्यु मिथुन को 1 विकेट मिला। दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने दूसरी पारी में बगैर विकेट खोए 1 रन बना लिए था। गंभीर ने इंडिया रेड को फॉलोऑन नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed