फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   4 UP's Players In Team India's World Cup.

वर्ल्ड कप टीम इंडिया में CSK और UP की 'बल्ले-बल्ले'

Wed, 07 Jan 2015 04:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Jan 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
4 UP's Players In Team India's World Cup.

अगले महीने वर्ल्ड कप शुरू होने से एक महीने पहले ही टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को अपने-अपने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करना होता है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने मंगलवार को मुंबई में 2 घंटे तक चली लंबी बहस के बाद 15 सदस्यीय टीम इंडिया का चयन कर दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में इस युवा टीम इंडिया के सिर्फ 4 क्रिकेटरों को पिछले वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव हासिल है।
विज्ञापन


इस बार की टीम इंडिया जिसकी औसत उम्र लगभग 27 साल है उस पर वर्ल्ड कप खिताब बचाने की अहम जिम्मेदारी है। हम आपको विवादों से भरी इस चयन प्रक्रिया में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। वर्ल्ड कप के लिए घोषित टीम इंडिया में चेन्नई सुपर किंग्स और उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों की मानो लॉटरी ही लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में घिरी CSK के 4 क्रिकेटर टीम में

4 UP's Players In Team India's World Cup.

सबसे पहले बात करते हैं चेन्‍नई सुपर किंग्स के बारे में। आईपीएल-6 में स्पॉट फि‌क्सिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में चेन्‍नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम खासी विवादों में रही है। एक बार तो सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यहां तक कह दिया था कि सीएसके को आईपीएल में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए। खैर, यह मामला अभी कोर्ट में है और इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट को ही फैसला करना है।

सीएसके टीम के भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं और उन्हें अपने दोस्तों का ख्याल रखने के लिए भी जाना जाता है। दिलचस्प यह ‌है कि विवादों में रहने वाली चेन्‍नई की टीम के 4 क्रिकेटरों को वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

धोनी के अलावा बाएं हाथ के बल्‍लेबाज सुरेश रैना, फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और आलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। धोनी की पसंद कहे जाने वाले जडेजा जो इस समय कंधे में चोट के कारण अनफिट हैं और लंबे समय से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला, यहां तक कि वह नेट पर भी अभ्यास नहीं कर रहे हैं। लेकिन अप्रत्याशित रूप से चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया तथा फिट और इनफॉर्म आलराउंडर युवराज सिंह को न लेकर धोनी की पसंद के साथ जाने का फैसला लिया।

चेन्‍नई आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है और उसके 4 क्रिकेटर वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं जबकि इस टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीमों में गिनी जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के 3 खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में है और उनके नाम हैं शिखर धवन, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार।

आईपीएल की अन्य टीमे जहां से 2-2 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं उनमें राजस्‍थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें हैं। राजस्‍थान की ओर से अजिंक्य रहाणे और स्टुअर्ट बिन्‍नी हैं जबकि मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और अंबाती रायडू शामिल हैं।

टीम इंडिया में सबसे ज्यादा खिलाड़ी UP से

4 UP's Players In Team India's World Cup.

जहां आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले 7 क्रिकेटरों ने वर्ल्ड कप टीम इंडिया में जगह बनाई है वहीं राज्यवार ‌देखा जाए तो इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की लॉटरी लगी है।

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 4 क्रिकेटरों को टीम इंडिया में रखा गया है। बल्‍लेबाज सुरेश रैना के अलावा भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और उमेश यादव यूपी से ही हैं। रैना के अलावा सभी तीनों क्रिकेटर तेज गेंदबाज हैं। इनमें उमेश यूं तो विदर्भ के लिए खेलते हैं लेकिन वह मूल रूप से यूपी के देवरिया जिले के निवासी हैं। उनके पिता रोजगार की तलाश में नागपुर चले गए और फिर वहीं बस गए। यहीं से उमेश ने अपना करियर संवारा और टीम इंडिया तक जा पहुंचे।

जबकि रैना गाजियाबाद में रहते हैं और वह पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। भुवनेश्वर मेरठ के हैं तो शमी अमरोहा जिले से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि शमी रणजी में बंगाल की टीम से खेलते हैं और उनकी पैदाइश भी बंगाल की है। रैना और भुवी उत्तर प्रदेश की रजणी टीम से खेलते हैं।

यूपी के बाद अगर किसी दूसरे राज्य की किस्तम चमक है तो वह है दिल्‍ली। दिल्‍ली के 3 खिलाड़ी विराट कोहली, ‌शिखर धवन और इशांत शर्मा टीम इंडिया की खिताब बचाने की कवायद में अपना योगदान देंगे। कोहली पिछले वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा थे। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ये 2 गुजरात से संबंध रखने वाले क्रिकेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed