दक्षिण अफ्रीका में नए प्रारुप में खेले जा रहे तीन टीमों की क्रिकेट टूर्नामेंट (3टीसी) सोलिडैरिटी कप में एबी डीविलियर्स ने धमाल मचा दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस खिलाड़ी ने मैदान के चारों ओर हवाई फायर किए।
2 of 8
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही डीविलियर्स लंबे समय बाद मैदान पर लौटे हो, लेकिन उनके खेलने के अंदाज में कोई बदलवा नहीं आया। ईगल्स टीम की कप्तानी करते हुए 'मिस्टर 360' ने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली।
3 of 8
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस नायाब खेल के बूते ही उनकी टीम ईगल्स ने 12 ओवर में 160 रन बनाए। पहले हाफ में काइट्स ने जहां एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए तो किंगफिशर्स ने दो विकेट पर 56 रन जोड़े, इस तरह किंगफिशर्स दूसरे हाफ में नहीं पहुंच पाई और दूसरा हाफ ईगाल्स और काइट्स के बीच खेला गया।
4 of 8
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हाफ में सर्वाधिक रन बनाने के कारण डीविलियर्स की टीम ने दूसरे दौर में पहले बल्लेबाजी की और 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए. इस तरह से 12 ओवर में ईगल्स का कुल स्कोर चार विकेट पर 160 रन हुआ। एडेन मार्करम ने 70 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काइट्स की टीम कुल 12 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन ही बना पाई।
5 of 8
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अनोखे नियम से खेले जा रहे इस चैरिटी टूर्नामेंट में 36 ओवर फेंक जाते हैं। हर टीम में 8 खिलाड़ी होते हैं। 18 ओवर के बाद एक ब्रेक होता है। हर टीम को 12 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। खेल के पहले हाफ में यह तय होता है कि कौन सी टीम बल्लेबाजी से गेंदबाजी में जाएगी।