फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3rd ODI LIVE: India vs new zealand

ऑकलैंड वनडे मुकाबले में क्या-क्या हुआ खास?

Sat, 25 Jan 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
3rd ODI LIVE: India vs new zealand

आर अश्विन के करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अंत तक संघर्ष किया और मुकाबला रोमांचक संघर्ष के बाद टाई हो गया।

विज्ञापन


भारत ने 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। आर अश्विन (65 रन, 46 गेंद, 8 चौका और 1 छक्का) ने रवींद्र जडेजा (नाबाद 66) के बीच सातवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर मैच में रोमांच ला दिया।
विज्ञापन


इस मैच के टाई होने से न्यूजीलैंड की पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से बढ़त बरकरार है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया नेपियर और हैमिल्टन में वनडे मैच हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छक्का मारकर पचासा पूरा करने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (50 रन, 60 गेंद, 2 चौका और 3 छक्का) अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। (लाइव स्कोरकार्ड)

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 314 रन बनाकर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 111 रन बनाए। गुप्टिल ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े। जबकि केन विलियम्सन ने 65 रनों का योगदान दिया।

भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, वरुण एरोन और आर अश्विन को एक-एक विकेट मिले।

सीरीज में पहली अर्धशतकीय साझेदारी
बड़े लक्ष्य के जवाब में रोहित शर्मा (39) और शिखर धवन (28) ने सीरीज में पहली बार टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की।

लय में दिख रहे धवन 10वें ओवर में कोरी एंडरसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके के अलावा एक छक्का भी जमाया। आउट ऑफ फॉर्म रहे रोहित आज भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों लेकिन अपनी पारी में चार छक्के भी जड़े।

इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा (39) भी अपना विकेट गंवा बैठे। भारत को तगड़ा तब लगा जब उसके इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली मात्र छह रन बनाकर आउट हो गए।

दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने वाले आलराउंडर कोरी एंडरसन ने तीसरी सफलता हासिल करते हुए अंजिक्य रहाणे (3) को भी चलता किया।

धोनी-रैना ने संभाला
महज 15 रन के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में दिख रही टीम इंडिया के लिए कप्तान धोनी और सुरेश रैना ने पांचवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।

सुरेश रैना (31 रन, 39 गेंद, 3 चौका) के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा। इसके बाद छक्का लगाकर अपना 53वां अर्धशतक लगाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (50) अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए।

कीवियों की फिर शानदार शुरुआत
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने एक बार फिर बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि पहले विकेट के लिए मार्टिन गुप्टिल और जेसी राइडर 36 रनों की साझेदारी कर सके।


बाएं हाथ के बल्लेबाज राइडर इस बार भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।
 
लेकिन इसके बाद गुप्टिल ने केन विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की शतकीय साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

विलियम्सन ने सीरीज में लगातार तीसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली और 65 रन बनाने के बाद मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर टिके मार्टिन गुप्टिल ने शतक लगा दिया। यह उनके करियर का पांचवां शतक है।

न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय 34 ओवर में 200 रन था लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त वापसी करते हुए कीवी बल्लेबाजों पर लगाम लगाया। लंबे समय बाद भारत ने स्लॉग ओवरों में काफी रन बचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed