फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3rd day of 3rd unofficial Test: India A vs West Indies A

पुजारा का तिहरा शतक, भारत की पकड़ मजबूत

Fri, 11 Oct 2013 06:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
3rd day of 3rd unofficial Test: India A vs West Indies A

कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने तीसरी बार तिहरा शतक जड़ने का कारनामा कर डाला। वहीं गेंदबाजों के दम पर भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

विज्ञापन


हुबली में खेले जा रहे तीसरे गैरआधिकारिक टेस्ट मैच के मैच के तीसरे दिन लंच के बाद लौटने पर पुजारा ने दोहरा शतक लगाया। इसके बाद चायकाल पर जाने से पहले ही उन्होंने तिहरा शतक भी लगा दिया। उन्होंने रिकॉर्ड तीसरी बार तिहरा शतक लगाया है। उन्होंने अपनी नाबाद 306 रनों की पारी में 33 चौके भी लगाए।
विज्ञापन


वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन बार तिहरा शतक लगाने वाले देश के दूसरे और दुनिया के नौंवे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह भारतीय रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम था। जडेजा ने तीनों तिहरे शतक रणजी टीम सौराष्ट्र के लिए लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चायकाल से लौटने के तुरंत बाद भारत ए ने अपनी पारी नौ विकेट पर 564 रनों पर घोषित कर दी। चेतेश्वर पुजारा 306 रन बनाकर नाबाद रहे। पुजारा ने उदय कौल (26) के साथ छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी भी की।

दूसरी पारी में विंडीज टीम की शुरुआत खराब रही और उसने अपने दो विकेट पर 18 रनों पर खो दिया था। जहीर खान ने भारत को पहली सफलता दिलाई। स्टंप्स के समय विंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 116 रन था।


पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम अभी भी भारत ए से 180 रन पीछे है। भारतीय टीम को 296 रनों की बढ़त हासिल हुई थी।

गंभीर ने भी ठोका शतक
इससे पहले खेल के दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का भी शांत बल्ला चल गया। गंभीर ने 123 रनों की अपनी शतकीय पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके भी लगाए।

गौतम गंभीर दूसरे विकेट के लिए कप्तान चेतेश्वर पुजारा के साथ दो सौ रनों की शतकीय साझेदारी (207 रन) भी की।

फ्लॉप रहे वीरू
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ए ने तीन विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए थे।

गंभीर के बाद कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने भी शतक ठोका। लेकिन वीरेंद्र सहवाग बल्ले से नाकाम रहे और 38 रन ही बना पाए। भारतीय गेंदबाजों ने वेस्ट इंडीज ए की पहली पारी 268 रनों पर समेट दिया था।

तीन मैचों की चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट सीरीज में वेस्ट इंडीज ए 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed