फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3rd Day Live: India vs new zealand

शिखर ने पुजारा संग कायम रखी टीम की उम्मीदें

Sat, 08 Feb 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Feb 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
3rd Day Live: India vs new zealand

ऑकलैंड टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की दूसरी पारी महज 105 रन पर खत्म हो गई। पहली पारी के आधार पर 301 रन से पिछड़ने के कारण भारत को अब 407 रनों का लक्ष्य मिला है।

विज्ञापन


तीसरे दिन स्टंप्स के समय भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में एक विकेट नुकसान पर 87 रन बना लिए थे। क्रीज पर इस समय शिखर धवन (49) और चेतेश्वर पुजारा (22) खेल रहे थे। धवन ने चौका मारकर भारत को 50 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है। (लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन


भारत को मैच जीतने के लिए अगले दो दिनों में 320 रन और बनाने होंगे जबकि उसके पास नौ विकेट शेष है।

मुरली विजय (13) के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्हें टिम साउदी ने कैच आउट कराया। हालांकि टीवी रिप्ले में ऐसा लग रहा है कि गेंद ने बल्ले को छुआ नहीं था। आउट होने से पहले विजय ने धवन के साथ पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में महज 105 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि जहीर खान को दो सफलता मिली। एक विकेट रवींद्र जडेजा को हासिल हुआ।

दूसरी पारी में मेजबान टीम की ओर से रॉस टेलर ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान दिया। जबकि पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले कप्तान ब्रेंडन मैकुलम महज एक रन बनाकर रन आउट हो गए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

भारत को नहीं दिया फॉलोऑन
तीसरे दिन के खेल में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कल के नाबाद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (26) अपने स्कोर में महज तीन रन और जोड़कर आउट हो गए।

इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। रोहित शर्मा (72), कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (10), जहीर खान (14), इशांत शर्मा (0) और मोहम्मद शमी (2) सस्ते में आउट हो गए। जबकि रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर अविजित रहे।


कीवी टीम के लिए निल वागनेर ने चार और ट्रेंट बॉल्ट तथा टिम साउदी ने तीन-तीन विकेट झटके। भारत की ओर से सर्वाधिक 72 रन रोहित शर्मा ने बनाए।

मेजबान टीम ने 301 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारत को फॉलोऑन देने के बजाए खुद बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन इस बार उसे खासा नुकसान हुआ। न्यूजीलैंड ने अपने पांच शीर्ष विकेट सिर्फ 25 रन पर खो दिया था।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 224 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में इशांत शर्मा ने छह विकेट झटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed