{"_id":"63007a8b307aec30958fcc7e5eaa7b02","slug":"3-fifties-at-first-day-of-second-ashes-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा टेस्ट, पहला दिन और 3 अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरा टेस्ट, पहला दिन और 3 अर्धशतक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर 273 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने के समय क्रीज पर कप्तान माइकल क्लार्क (48) और ब्रैड हैडिन (7) खेल रहे थे।
विज्ञापन
पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।
इससे पहले मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। शुरुआती झटके के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच में जोरदार वापसी की। उसकी ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
ऐसा टूर जिसमें टीम इंडिया तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड
विज्ञापन
धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने क्रिस रोगर्स (72) के साथ पारी की शुरुआत की लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर कैच आउट हो गए।
इसके बाद रोगर्स ने शेन वॉटसन (51) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। इन दोनों के अलावा जॉर्ज बैली ने भी 53 रन बनाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो और जेम्स एंडरसन, ग्रीम स्वान तथा मोंटी पनेसर को एक-एक सफलता मिली।