{"_id":"cb512cfd0a6e84b9f08c03f0327e446d","slug":"2nd-unofficial-test-india-a-vs-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल नहीं दिखा सके जहीर, भार्गव को मिले 3 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कमाल नहीं दिखा सके जहीर, भार्गव को मिले 3 विकेट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया में वापसी की आस लगाए जहीर खान वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मैच में कुछ खास कर पाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
जहीर खान के अलावा वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के पास टीम इंडिया में वापसी की आस अंतिम चार दिवसीय दो गैर आधिकारिक टेस्ट मैचों पर टिकी हुई है।
दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्ट इंडीज ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन स्टंप्स तक छह विकेट पर 283 रन बना लिए हैं।
ओपनर क्रेग ब्रेथवेट ने सर्वाधिक 82 रन बनाकर आउट हुए।
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे जहीर खान ने एक सफलता हासिल कर ली है, लेकिन वह अब तक बहुत प्रभावशाली नहीं रहे हैं। जबकि तीन सफलता भार्गव भट को मिली है।
वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद जब इंडिया ए दूसरे चार दिवसीय मैच के लिये मैदान पर होगी तो सभी की निगाहें टीम के अनुभवी खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और गौतम गंभीर पर लगी होंगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिये टीम में जगह नहीं बना सके वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और गौतम गंभीर तीनों के चेतेश्वर पुजारा के कप्तानी वाली इंडिया ए में आने से टीम को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा की अगुवाई वाली भारत ए टीम को तीन चार दिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ए से 162 रनों के भारी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।