{"_id":"c5e95dace554bd124406a1caa3af224b","slug":"2nd-time-in-cuttack-wash-out-duo-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटक में मैच नहीं हुआ तो क्या, एक इतिहास तो बन गया!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कटक में मैच नहीं हुआ तो क्या, एक इतिहास तो बन गया!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटक में भले ही एक भी गेंद फेंके बगैर वनडे मैच रद्द हो गया हो, लेकिन इस मैदान पर एक अजीब सा इतिहास बन गया।
विज्ञापन
सात मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में शनिवार को खेला जाना था। लेकिन पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मैच रेफरी रोशन महानामा ने समय से पहले ही मैच को रद्द कर दिया।
सात मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया मेजबान टीम से 2-1 से आगे है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर मैच को रद्द कर दिया गया।
इससे पहले भी इन दोनों टीमों के बीच 1996-97 में त्रिकोणीय वनडे सीरीज का छठा मैच यहां खेला जाना था, लेकिन 27 अक्टूबर 1996 को भी भारी बारिश के कारण मैच से पहले ही खेल को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
ठीक 17 साल बाद बाराबाती स्टेडियम में एक बार फिर बारिश ने मैच को रद्द कराकर अपना इतिहास दोहरा दिया।
फुटबॉल मैच भी हुए
इस स्टेडियम में क्रिकेट मैच के अलावा शीर्ष स्तर के फुटबॉल मैच भी खेले गए हैं। यहां पर दो टेस्ट और दो ट्वंटी-20 मैच के अलावा 18 वनडे हुए हैं।
कटक के बाराबाती स्टेडियम में अब तक 18 वनडे मुकाबले हुए हैं और दो बार एक भी गेंद फेंके बगैर मैच को समाप्त करना पड़ा और दोनों ही मैच भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच होने थे।
विज्ञापन
टेस्ट मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा
दो वनडे के अलावा एक टेस्ट मैच भी बारिश से प्रभावित रहा है।
नवंबर, 1995 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच दिवसीय मैच में लगभग तीन दिन बारिश की भेंट चढ़ गए। मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।