{"_id":"40b1dadad8067653a31c9abd1e5c3a49","slug":"2nd-test-first-day-sri-lanka-vs-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शतक के सहारे संगकारा से आगे निकल गए जयवर्धने ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शतक के सहारे संगकारा से आगे निकल गए जयवर्धने
Updated Fri, 25 Jul 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतकीय पारी खेलकर इसे खुद के लिए यादगार बना दिया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मैच के शुरुआती दिन ही जयवर्धने ने शतक ठोककर मेजबान श्रीलंका को बड़ी राहत दी।
जयवर्धने की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 305 रन बना लिए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज जयर्वर्धने 140 और निरोसन डिकवेला 12 रनों पर खेल रहे थे। अफ्रीकी टीम की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन और जेपी डुमिनी ने 2-2 विकेट झटक चुके हैं।
2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। श्रीलंका की टीम यह मैच जीतकर जयवर्धने के लिए यादगार बनाना चाहती है।

'गोल्डन डक' बने कुमार संगकारा
टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही महेला जयवर्धने ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को जानकारी दे दी थी कि दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ होने वाले 2-2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके लिए यह आखिरी टेस्ट मैच है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेजबान श्रीलंका के लिए गलत साबित हुआ।
श्रीलंका ने महज 16 रन के स्कोर पर उपल थरंगा (11) और कुमार संगकारा (0) के विकेट गंवा दिए। संगकारा अपनी पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक बने। उन्हें डेल स्टेन ने आउट किया।
गहरे संकट में दिख रही लंकाई टीम के लिए क्रीज पर आए महेला जयवर्धने ने ओपनर कौशल सिल्वा के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। हालांकि सिल्वा 44 रन बनाकर जेपी डुमिनी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

संगकारा से आगे निकले जयवर्धने
कौशल सिल्वा (44) के आउट होने के बाद जयवर्धने ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के साथ एक और बड़ी साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।
पूर्व कप्तान ने शतकीय पारी खेलते हुए मैथ्यूज के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। मैथ्यूज ने 63 रन बनाए। मैथ्यूज इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। अपनी पिछली 10 पारियों में वह 2 शतक और 3 अर्धशतक ठोक चुके हैं।
दूसरी ओर, अपने 147वें टेस्ट मैच में 34वां शतक लगाने के अलावा जयवर्धने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
इस पारी में शून्य पर आउट होने वाले संगकारा ने 36 शतकों के साथ 11593 रन बनाए थे लेकिन जयवर्धने (137) ने अपनी 34वीं शतकीय पारी के दम पर 11646 रन बनाकर उनसे आगे निकल गए।