{"_id":"7f4268a8c523318e29c0a32231aae1ce","slug":"2nd-test-2nd-day-sri-lanka-vs-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को संकट में डाला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को संकट में डाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबो में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका संघर्ष करती नजर आ रही है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम श्रीलंका के बनाए 421 रनों के जवाब में 323 रन पीछे है, जबकि उसके पास 7 विकेट शेष हैं। क्रीज पर कप्तान हाशिम अमला (46) और एबी डीविलियर्स (11) खेल रहे थे।
इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम दूसरे दिन के लंच के बाद 421 रन बनाकर आउट हो गई थी। मेजबान की ओर से पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने सबसे ज्यादा 165 रन बनाए।

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए जयवर्धने
श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल अपने कल के स्कोर 5 विकेट पर 305 रन से आगे खेलना शुरू किया। जल्द ही महेला जयवर्धने ने डेढ़ सौ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि उनकी मैराथन पारी का अंत भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ और वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
जयवर्धने ने निरोसन डिकवेला (72) के साथ छठे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की लेकिन वह भी रन आउट हुए।
लंच तक श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 395 रन हो गया था। लेकिन टी-ब्रेक के बाद पूरी टीम महज 26 रन और जोड़कर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन, वार्नेन फिलेंडर और जेपी डुमिनी ने 2-2 विकेट झटके।

बेहद खराब रही दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत
इसके बाद दक्षिण्ा अफ्रीका ने पारी शुरू की लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और महज 13 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए। एल्विरो पीटरसन (2) और डीन एल्गर (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए।
शुरुआती झटके के बाद फैफ डु प्लेसिस ने कप्तान हाशिम अमला के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। प्लेसिस 36 रन बनाकर आउट हुए।
संकट में दिख रही अफ्रीकी टीम को अब अपने कप्तान अमला से काफी आस है जो 46 रन बनाकर एबी डीविलियर्स (11) के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं।