फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd ODI LIVE: india vs australia

जयपुर में टीम इंडिया की जय हो; सबसे बड़ी जीत

Thu, 17 Oct 2013 11:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Oct 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
2nd ODI LIVE: india vs australia

ताबड़तोड़ दो नायाब शतकों के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 43.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर 362 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


भारत की इस ऐतिहासिक जीत में रोहित शर्मा (नाबाद 141 रन, 123 गेंद, 17 चौके और 4 छक्के) और विराट कोहली (नाबाद 100 रन, 52 गेंद, 8 चौका और 7 छक्का) के शतकों के अलावा शिखर धवन (95 रन, 86 गेंद, 14 चौके) ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह महज पांच रन से अपने शतक से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में हुए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 72 रनों से हराया था। सात मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मिली जीत से टीम इंडिया 1-1 से बराबरी पर आ गई है।

रोहित ने लगाया विजयी चौका
धवन को जेम्स फॉकनर ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया। धवन ने रोहित शर्मा के साथ 176 रनों की साझेदारी की।

वनडे इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वनडे में दोनों सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के ही नाम दर्ज हो गया है। शतकवीर रोहित शर्मा ने 44वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की लगातार तीन गेंदों पर क्रमशः चौका, छक्का और चौका मारकर जीत दिलाई।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 359 रन बनाए। कप्तान जॉर्ज बैली ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 50 गेंदों में नाबाद 92 रनों (8 चौका और 5 छक्का) की सबसे बड़ी पारी खेली।

क्रीज पर उतरे ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से विनय कुमार ने 73 रन देकर दो विकेट निकाले। जबकि आर अश्विन को एक सफलता मिली।

कोहली का कमाल
भारत को सात से ज्यादा की औसत से लक्क्ष्य का पीछा करना था और नाजुक मोड़ पर शिखर धवन (95) आउट हो चुके थे। ऐसे में विराट कोहली आए और उन्होंने क्रीज पर जमने में ज्यादा समय नहीं महज 27 गेंदों में पचासा ठोक दिया।

कोहली की आतिशी पारी का ही कमाल था कि भारत ने 34 ओवर में ही 253 रनों का आंकड़ा छू लिया था। विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ महज 62 गेंदों में शतकीय साझेदारी की।


दूसरे छोर पर टिके रोहित ने धवन के बाद कोहली का भरपूर भी साथ दिया और अपने करियर का तीसरा शतक लगाया।

धवन-रोहित की जोड़ी फिर चली
इससे पहले विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को बेजोड़ शुरुआत की दरकार थी जिसे एक बार फिर शिखर धवन और रोहित शर्मा ने कर दिखाया।

दोनों ने संयम के साथ पारी की शुरुआत करते हुए बल्लेबाजी का गियर बदला और 26 ओवर में 176 रन ठोक दिए। दोनों में से पहला अर्धशतक रोहित ने पूरा किया।

लेकिन इसके बाद से शिखर धवन फॉर्म में लौट आए और आतिशी पारी शुरू कर दी। हालांकि वह महज पांच रन से अपने शतक से चूक गए। उन्हें जेम्स फॉकनर ने कैच आउट कराया। धवन ने 86 गेंदों में 95 रन बनाए और 14 चौके लगाए।

फिर फिंच ने किया कमाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के कप्तान जॉर्ज बैली के फैसले को ऐरोन फिंच और फीलिप ह्यूज (83) ने सही साबित किया। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी निभाई।

हालांकि आउट ऑफ फॉर्म इशांत शर्मा ने आज अपने शुरुआती स्पेल में बेहतरीन गेंदबाजी की और अपना दूसरा ओवर मेडन फेंका। उन्होंने अपने शुरुआती पांच ओवर में महज 24 रन दिए। हालांकि उनकी गेंद पर युवराज सिंह ने 16वें ओवर में ऐरोन फिंच का आसान कैच टपका दिया था। इशांत ने नौ ओवर में 70 रन दिए।

फिंच 50 रन (7 चौका और 1 छक्का) पूरा करने के बाद सुरेश रैना के थ्रो पर रन आउट हो गए।

वॉटसन ने भी लगाई वाट
भारतीय गेंदबाज आज भी असहाय नजर आए। ओपनर फीलिप ह्यूज (83) ने शेन वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को और मजबूती दी।

दोनों ओपनरों की तरह वॉटसन ने भी पचासा लगाया। 59 रन (6 चौका और 3 छक्का) बनाने के बाद शेन वॉटसन विनय कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए।

कप्तान जॉर्ज बैली ने भी आज आतिशी पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed