फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   241 vs Australia in Sydney is Best test innings of Sachin Tendulkar

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने खेली थी करिश्माई पारी, 241 में से 188 रन लेग साइड से चुराए

Sun, 05 Apr 2020 04:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
241 vs Australia in Sydney is Best test innings of Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर की 241 रन की पारी - फोटो : ट्विटर

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में सिडनी में खेली गई 241 रन की बेहतरीन पारी को ब्रायन लारा ने अनुशासित पारियों में से एक करार देते हुए जीवन में इससे सीख लेने की सलाह दी है। तेंदुलकर ने इस पारी में ऑफ स्टंप से बाहर शॉट नहीं लगाने का फैसला किया था और अपने 241 में से 188 रन केवल लेग साइड में बनाए थे।

विज्ञापन


लारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘वह हमारे शानदार खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 241 रन की पारी से जीवन में कुछ भी करने के लिए आवश्यक अनुशासन सीख सकते हैं।’
विज्ञापन


तेंदुलकर ने यह पारी तब खेली थी जबकि उनका बल्ला कुंद पड़ा हुआ था। यह ऑस्ट्रेलिया का 2003-04 का दौरा था। तेंदुलकर इस श्रृंखला के पहले तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 16.40 की औसत से 82 रन ही बना पाये थे। ऑस्ट्रेलिया की रणनीति ऑफ साइड में क्षेत्ररक्षकों की फौज खड़ी करके लगातार ऑफ स्टंप से बाहर की तरफ गेंदबाजी करना था और तेंदुलकर उनके जाल में फंस गए इसलिए जब तेंदुलकर सिडनी में अंतिम टेस्ट मैच खेलने के लिए पहुंचे तो उनकी रणनीति साफ थी, ऑफ साइड से बाहर जाती गेंदों को नहीं खेलेंगे। कवर ड्राइव नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुलकर 10 घंटे 13 मिनट और कुल 436 गेंदों पर अपनी रणनीति पर कायम रहे। मास्टर ब्लास्टर ने तब नाबाद 241 रन बनाए जो उस समय उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था। उन्होंने इनमें से 188 रन लेग साइड में बनाए और 33 में से 28 चौके इस क्षेत्र में लगाए।


तेंदुलकर ने तब कहा था, ‘मैं दो बार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर आउट हुआ था इसलिए मैंने वह स्ट्रोक (कवर ड्राइव) नहीं खेलने का फैसला किया। वे लगातार ऑफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी कर रहे थे और मैंने उन सभी गेंदों को छोड़ने का फैसला किया, इसके बाद उन्हें मेरी सीध में गेंदबाजी करनी पड़ी और मैंने गेंद की तेजी का फायदा उठाया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed