{"_id":"e0c2f866d7b0b100b415f53991cc07a7","slug":"24-unknown-things-about-legend-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में चलते हैं सचिन, 24 कहानियां...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नींद में चलते हैं सचिन, 24 कहानियां...
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संन्यास का ऐलान करने वाले सचिन तेंदुलकर जब मैदान में होते हैं, तो रोज कहानियां बनती हैं। लेकिन मैदान से बाहर निजी जिंदगी की कुछ अनकही कहानियां भी उन्होंने लिखी है। पढ़िए 24 साल लंबे करियर वाले सचिन से जुड़ी 24 अनसुनी बातें।
विज्ञापन
1. सचिन तेंदुलकर को नींद में चलने की बीमारी है। साथ ही वह नींद में बोलते भी हैं।
2. सचिन के पसंदीदा खिलाड़ी टेनिस के बादशाह जॉन मैकनरो हैं। वह जॉन के इस कदर दीवाने थे कि उनकी तरह बाल बढ़ाकर चोटी बांधने लगे थे। दोस्त उन्हें मैकनरो के नाम से पुकारते थे।
विज्ञापन
3. वह हमेशा बायां पैड पहले बांधते हैं। यह उनका टोटका है। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। किट बैग के भीतर उन्होंने तिरंगा बनवा रखा है।
विज्ञापन
4. सचिन तेज गेंदबाज बनना चाहते थे और एमआरएफ पेस एकेडेमी भी गए। लेकिन कोच डेनिस लिली ने उन्हें बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कहा।
5. वह गोकुलाष्ठमी, रक्षा बंधन, होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर हमेशा बड़ा स्कोर बनाते हैं।
6. वह अपने दोस्त विनोद कांबली और सलिल अंकोला के साथ एक मुकाबला किया करते थे। यह मुकाबला था कि कौन ज्यादा वड़ा-पाव खा सकता है।
7. उन्हें सी फूड बहुत पसंद है। उनका एक रेस्तरां भी है।
8. वह भगवान गणेश के बड़े भक्त हैं। जब कभी मौका मिलता है, तो तड़के सिद्धविनायक मंदिर जाते हैं।
9. उन्हें किशोर कुमार और रॉक ग्रुप डायर स्ट्रैट्स के गाने बेहद पसंद हैं। वह अपने पर्सनल स्टीरियो को लेकर हमेशा दीवाने रहते थे।
10. सचिन को हर बार यह याद रहता है कि वह कैसे आउट हुए। साथ ही यह भी उनके दिमाग में फीड हो जाता कि उन्हें किस बॉलर ने आउट किया।
11. वह चाय में ग्लूकोज बिस्कुट भिगोकर खाना पसंद करते हैं। जब बिस्कुट अंदर गिरता है, तो उन्हें चम्मच से निकालकर खाना रास आता है।
12. वह दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हैं। दाएं हाथ से खेलते हैं, ऑटोग्राफ देते हैं और लेकिन खाते बाएं हाथ से हैं। कई बार उन्हें बाएं हाथ से थ्रो करते हुए भी देखा गया है।
13. शुरुआती दिनों में वह क्रिकेट गियर के साथ सोया करते थे।
14. वह एक रविवार पेड़ से गिर गए थे, जब नेशनल टीवी पर गाइड फिल्म आ रही थी। इस बात से उनके भाई और मेंटर अजीत इतना खफा हुए कि उन्हें सजा के तौर पर क्रिकेट कोचिंग क्लास में भेज दिया।
15. उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक के एक विज्ञापन में मक्खी मारने वाली प्लास्टिक स्वाटर से गेंद हिट करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वह क्रिकेट से बड़े दिखेंगे। इस ऐड में बाद में उन्होंने विकेट से बॉल हिट की।
16. स्कूल में एक बार सचिन को उनके करीबी दोस्त अतुल रानाडे ने लड़की समझ लिया था, क्योंकि बचपन में उनके बाल लंबे और घुंघराले थे।
17. कांबली के साथ ऐतिहासिक पारी के दौरान वह कोच के असिस्टेंट से नजर नहीं मिला रहे थे, जो पारी घोषित करना चाहते थे। जबकि दोनों साथी खेलना चाहते थे। वे लोग गाने गाकर और सीटी बजाकर एक-दूसरे से बात कर रहे थे।
18. स्कूल में वह बिगड़ैल बच्चे थे, लेकिन कुत्ते और बिल्ली उन्हें पसंद थी। उनके पहले कप्तान सुनील हर्शे का कहना है कि सचिन को लड़ना पसंद था। जब कभी उन्हें किसी नए बच्चे से मिलाया जाता, वह पूछते "क्या मैं इसे मार सकता हूं?"
19. वह मेंढक और गप्पी मछलियां पकड़ने के लिए अपने अपार्टमेंट साहित्य सहवास के परिसर से गुजरने वाले तालाब पर जाया करते थे।
20. एक बार उन्होंने अपनी मां से मेंढक भाजी की रेसिपी तलाशने की जिद की।
21. कॉलोनी के वॉचमैन और साथ ही खिलाड़ी ने बताया कि वह गेंद पानी में डालकर फेंकने के लिए कहते थे, ताकि निशान देखकर यह पता लगा सकें कि बॉल मिडल कर पाए या नहीं।
22. उन्हें मजाक करना भी खूब आता है। उन्होंने सोते हुए सौरव गांगुली के कमरे में एक बार पानी भर दिया। वह सौरव को बाबू मोशाई कहते थे और सौरव उन्हें छोटा बाबू।
23. वह बुनाई जानते हैं। एक बार हेलिकॉप्टर नीचे उड़ रहा था, जिससे उनकी अंगुली कट गई। यह खिलौना था।
24. सचिन ने टेस्ट मैच में जो पहली गेंद खेली, वह पाकिस्तान के धुरंधर गेंदबाज वकार यूनुस की थी। यह वकार का भी पहला मैच था।