फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2008 U-19 World Cup hero Tanmay Srivastava announces retirement at 30

विराट के साथ मिलकर टीम को बनाया था विश्व चैंपियन, 30 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Sat, 24 Oct 2020 09:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
2008 U-19 World Cup hero Tanmay Srivastava announces retirement at 30
तन्मय श्रीवास्तव 2008 भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे - फोटो : ट्विटर

2008 भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे तन्मय श्रीवास्तव ने शनिवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने नए सपने देखे हैं, जिस पर काम करने की बड़ी महत्वकांक्षा है।

विज्ञापन


बाएं हाथ के इस 30 वर्षीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की, लेकिन अपने आगे कि योजना के बारे में नहीं बताया। कानपुर में जन्में इस क्रिकेटर ने ट्वीट किया, 'यह मेरे क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का समय है। मैंने यादें और दोस्त बनाने के साथ जूनियर क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी और अंडर -19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम के साथ कप लेकर घर (देश) लौटा।'
विज्ञापन



श्रीवास्तव ने इसके साथ ही लगातार समर्थन के लिए अपने कोचों, उत्तर प्रदेश क्रिकेट प्रशासकों, माता-पिता और पत्नी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने मैदान के अंदर और बाहर क्रिकेट से जुड़ी ऐसी यादें बनाई है जो जीवन भर मेरे साथ जुड़ी रहेंगी। मैंने नये सपने देखे है और उसके लिये बड़ी महत्वकांक्षा है। अब अगले अध्याय का समय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वह मलयेशिया में 2008 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में 262 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने फाइनल में 43 रन का अहम योगदान दिया था। इस टीम के कप्तान विराट कोहली थे। श्रीवास्तव ने प्रथम श्रेणी के 90 मैचों में 10 शतकों और 27 अर्धशतकों की मदद से 4,918 रन बनाये है।

वह हालांकि सीनियर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व के बाद उन्होंने उत्तराखंड का नेतृत्व किया। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब और पूर्व टीम कोच्चि टस्कर्स का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed