फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2 more records in fourth day at Fatullah test

फातुल्लाह टेस्ट का चौथा दिन, 30 ओवर के खेल में बने 2 रिकॉर्ड

Sat, 13 Jun 2015 05:14 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
2 more records in fourth day at Fatullah test

भले ही लगातार बारिश फातुल्लाह टेस्ट मैच का मजा किरकिरा कर रही हो लेकिन हर दिन कुछ न कुछ नए रिकॉर्ड तो बन ही रहे हैं। शनिवार को मैच का चौथा दिन था और सभी चारों दिन बारिश ने खेल में बाधा डाली। दूसरे दिन को छोड़ दिया जाए तो हर दिन कुछ न कुछ खेल हुआ है और कुछ न कुछ रिकॉर्ड भी बने हैं।

विज्ञापन


चौथे दिन की सुबह टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 462 रनों पर घोषित कर दी। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पारी शुरू की तो ठीकठाक अंदाज में रन बनाने लगे।
विज्ञापन


इस बीच मेजबान टीम के ओपनर तमीम इकबाल ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने आज टीम के लिए 19 रन बनाए लेकिन वह इसी छोटी सी पारी की बदौलत वो मुकाम हासिल कर लिया जिसकी आस हर क्रिकेटर को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी इसी पारी के दौरान जब उन्होंने 6 रन बनाए तो वह बांग्लादेश के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बन गए। उन्होंने हबीबुल बशर का रिकॉर्ड तोड़ा। टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम टेस्ट में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तमीम के खाते में 77 पारियों में 3309 रन हैं जिसमें उन्होंने 7 शतक और 17 अर्धशतक जमाए हैं।

तमीम ने जिस बल्लेबाज को पीछे छोड़ा है उसने 99 टेस्ट पारियों में 3026 रन जोड़े जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज है।

इसके अलावा तमीम अपने टेस्ट करियर में महज दूसरी बार स्टंप आउट हुए। इस मैच में आर अश्विन की गेंद पर रिदिमान साहा ने उन्हें स्टंप आउट कराया। वह इसी साल दोनों बार स्टंप आउट हुए। पहली बार वह पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद हफीज की गेंद पर स्टंप्ड हुए थे।

बांग्लादेश की पारी में सिर्फ 30.1 ओवर ही डाले गए जिसमें रिदिमान साहा ने भी एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली। उन्होंने पहली बार टेस्ट में किसी बल्लेबाज (तमीम) को स्टंप आउट किया है।

भज्जी ने खत्म कराया 88 मैचों का इंतजार, कुछ यूं मनाया जश्न

2 more records in fourth day at Fatullah test

दो साल से भी लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी वाले मैच में सफलता हासिल कर ली।

उन्होंने इस मैच से पहले अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 से 5 मार्च तक खेला था, तब से लेकर वह टीम इंडिया से बाहर थे और इसके लिए उन्हें काफी पसीना बहाना पड़ा। उनका इंतजार आईपीएल-8 में लाजवाब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में जाकर पूरा हुआ।

इस दौरान भारत ने कुल 88 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और उन्हें मैदान से बाहर बैठकर मैच देखने को विवश होना पड़ा। अंततः हरभजन ने वापसी की लेकिन यह मैच बारिश की चपेट में उलझ कर रह गया। आज शनिवार को मैच का चौथा दिन है और सभी चारों दिन बारिश ने खेल में बाधा डाली है।

चौथे दिन की शुरुआत में भारत ने दिन का खेल शुरू होने से पहले अपनी पारी घोषित कर दी। और बारिश से खेल के बाधित होने से पहले टीम इंडिया ‌को 30.1 ओवर डालने का मौका मिला जिसमें हरभजन ने 7 ओवर डाले और इस बीच एक बड़ी सफलता हासिल कर वापसी का जोरदार अंदाज में जश्न मनाया।

भले ही बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया हो लेकिन 'टर्बनेटर' के लिए अच्छी बात यह रही कि उन्होंने बांग्लादेश के गिरे 3 विकेट में से एक विकेट झटककर अपने नाम कर लिया। यह विकेट भी बेहद खास है क्योंकि उन्होंने दूसरे विकेट के लिए इमरुल कायेस और मोमिनुल हक के बीच 81 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया।

इस विकेट के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके विकेटों की संख्या 414 तक पहुंच गई है। यह उनका 102वां टेस्ट मैच है। इससे पहले तीसरे दिन हरभजन बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे और अभी 7 रन ही बनाए थे कि बारिश ने भारत को आगे खेलने नहीं दिया और पारी घोषित करने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed