{"_id":"5ee2298d2c5659547a754648544841fc","slug":"2-more-records-for-ms-dhoni-in-brisbane-test-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिसबेन टेस्ट में धोनी के नाम भी 2 रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रिसबेन टेस्ट में धोनी के नाम भी 2 रिकॉर्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Dec 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद जब क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया की कप्तानी करने उतरे तो 2 दिलचस्प रिकॉर्ड उनके खाते में जुड़ गया।
वेस्टइंडीज टीम के भारत दौरे के दौरान कप्तानी करने के बाद धोनी ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। धोनी की जगह टीम इंडिया इस दौरान विराट कोहली करते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने के बावजूद अनफिट धोनी एडिलेड में मैच खेलने नहीं उतरे थे।
चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में धोनी ने टीम इंडिया की फिर से बागडोर संभाली और ऐसा करते ही वह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में सौरव गांगुली (28 टेस्ट) के रिकॉर्ड को तोड़ा।
धोनी की विदेशी धरती पर बतौर टेस्ट कप्तान यह 29वां मैच है। उन्होंने गांगुली के 28 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12वें टेस्ट में भारत के लिए कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का भारतीय रिकॉर्ड मंसूर अली खान पटौदी (11 टेस्ट मैच) से तोड़ा।

जारी सीरीज में अब तक 4 कप्तान
ये भी दिलचस्प संयोग है कि जब टीम इंडिया के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम की अगुवाई करने मैदान पर उतरे तो मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित कप्तान माइकल क्लार्क अनफिट होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह मध्य क्रम के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को सौंपी गई है।
जारी सीरीज में अभी दूसरा ही मैच खेला जा रहा है लेकिन अब तक 4 कप्तान दोनों टीमों से उतर चुके हैं। ये 4 कप्तान हैं माइकल क्लार्क, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और स्टीवन स्मिथ।
जहां तक किसी सीरीज में सबसे ज्यादा कप्तान उतरने की बात है तो एक सीरीज में 5 कप्तान उतर चुके हैं। हालांकि ऐसा टेस्ट इतिहास में 5 बार हो चुका है। आखिरी बार एक टेस्ट सीरीज में 5 कप्तानों के मैदान पर उतरने की घटना 1988 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज में हुई थी।