फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   1st T20I to be played without power back-up atFerozshah Kotla Stadium in delhi

1st T20I: इस वजह से हो सकती है कोटला मैच में किरकिरी

Sun, 29 Oct 2017 03:21 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
amarujala.com, presented by : मुकेश झा Updated Sun, 29 Oct 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
1st T20I to be played without power back-up atFerozshah Kotla Stadium in delhi
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली - फोटो : Cricbuzz.com

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार यानी एक नवंबर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। इसी मैच में टीम इंडिया के दिग्ग्ज गेंदबाज आशिष नेहरा को संन्यास भी लेना है। मगर इन सब के बीच क्रिकेट प्रमियों के लिए एक बुरी खबरें आ रही है। दरअसरल कोटला में बिना पावर बैक के यह मैच खेला जा सकता है। इसको लेकर काफी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शहर में बढ़ते प्रदूषण के कारण टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनती नजर आ रही  है। बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब और घातक बताया गया है। हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी बीसीसीआई की रिक्वेस्ट को नकार दिया।
विज्ञापन


पढ़ेंः-  IndvsNZ: कानपुर में सीरीज जीत का 'सत्ता' पूरा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण प्रदूषण (बचाव एवं नियंत्रण) ईपीसीए के चेयरमेन भूरा लाल ने कहा, 'हम आपके इस रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं कर सकते। भूरा लाल ने कहा कि दिल्ली में डीजल जेनरेटर पर बैन इसलिए लगाया गया है क्योंकि यहां स्थिति भयावह है।' उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी और डीडीसीए के प्रशासक जस्टिस सेन को सुनिश्चित किया गया है कि मैच में पावर उपलब्ध रहेगा और इसलिए जेनरेटर सेट्स के इस्तेमाल की कोई जरूरत नहीं है।' बीसीसीआई ने ईपीसीए के जरिए कोर्ट से पावर बैक अप के लिए अपील की थी। 

1st T20I to be played without power back-up atFerozshah Kotla Stadium in delhi
बीसीसीआई - फोटो : getty

बहरहाल, बीसीसीआई ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। क्योंकि एक मैच के रद्द हो जाने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस संबंध में बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, 'हमें ईपीसीए के द्वारा कहा गया है कि दिल्ली पावर अथॉरिटी ने उन्हें बताया कि दिल्ली में बिजली की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया, 'अब इसकी जिम्मेदारी DISCOMS पर है कि वह हमें बिना किसी रुकावट के बिजली मुहैया कराए। हमारे ज्यादातर असोसिएशन जेनरेटर का इस्तेमाल करते हैं।  मालूम हो कि ईपीसीए ने शहर में जेनरेटर के इस्तेमाल पर बैन लगाया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed