{"_id":"df08abf7f34e4af49bf49dea0673c446","slug":"1992-final-defeat-to-pakistan-still-haunts-botham","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद भी नहीं जाता उस हार का गम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
21 साल बाद भी नहीं जाता उस हार का गम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान पर किसी टीम को जीत तो किसी टीम को हार मिलती है। लेकिन कभी-कभी कुछ हार ऐसी होती है जिसे भुला पाना संभव नहीं होता।
विज्ञापन
क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था और पहली बार खिताब जीतने के करीब था लेकिन इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम की शानदार प्रदर्शन के आगे इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर इयान बॉथम को अभी भी 1992 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार सालती है। लेकिन उन्हें इस हार को लेकर कोई पछतावा नहीं है क्योंकि यह ट्रॉफी जीतने की कोशिश के लिए उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना सबकुछ झोंक दिया था।
विज्ञापन
हालांकि बॉथम के लिए फाइनल अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने सात ओवर में 42 रन दिए थे और खाता खोले बिना आउट हो गए थे।
बॉथम ने कहा, ‘यह सिर्फ चार साल में एक बार आता है इसलिए 1992 वर्ल्ड कप न जीत पाना वास्तव में बेहद निराशाजनक था। मुझे लगता है कि हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ थी लेकिन हमने अंत अच्छा नहीं किया। हमें यह टूर्नामेंट जीतना चाहिए था। हम फाइनल में कुछ फैसलों को लेकर कठोर थे लेकिन मैं कहूंगा कि मैंने इस टूर्नामेंट का पूरा लुत्फ उठाया।’
इस बीच, बॉथम ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अकरम ने उन्हें सर्वाधिक प्रभावित किया।