फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi's world record innings

अफरीदी ने आज खेली थी वो रिकॉर्डतोड़ पारी

Fri, 04 Oct 2013 06:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi's world record innings

पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहिद अफरीदी अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए वह न सिर्फ अपने देश में लोकप्रिय हैं बल्कि अन्य देशों में भी उनके ढेरों प्रशंसक हैं।

विज्ञापन


चार अक्टूबर 1996 को शाहिद आफरीदी ने नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था।

उन्होंने महज 37 गेंदों में सबसे तक शतक जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। शाहिद आफरीदी ने अपने रिकॉर्डतोड़ पारी में 11 चौके के अलावा छह छक्के भी लगाए।
विज्ञापन


उनकी इस आतिशी पारी की विशेषता इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने अपने महज दूसरे ही वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की। पहले मैच में शाहिद आफरीदी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने यह मैच 82 रनों से जीता था। हरफनमौला क्रिकेटर शाहिद आफरीदी 1996 से लेकर 2013 तक 362 वनडे मैच खेल चुके हैं।

वनडे क्रिकेट में 7360 रन बना चुके आफरीदी के खाते में छह शतक और 35 अर्धशतक है। वह अपने वनडे करियर में अब 317 छक्के और 667 चौके भी जमा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed