श्रीनिवासन और अनुराग ठाकुर की वजह से BCCI को लगा 3798 करोड़ का चूना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित मोदी ने इमेज शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बीसीसीआई में कभी सबसे पॉवरफुल रहे श्रीनिवासन और ठाकुर पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से बीसीसीआई को 3798 करोड़ का चूना लगा है। जी हां, इतनी बड़ी रकम का नुकसान बीसीसीआई को उठाना पड़ा है, वो भी श्रीनिवासन और ठाकुर के अड़ियल रवैये की वजह से।
ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए स्टैटिक प्लेट से समझाया है कि आईपीएल की दो फ्रेंचायजी(कोच्चि टस्कर्स और सहारा पुणे वॉरियर्स) की टीमों को हटाने से आईपीएल के माध्यम से ही बीसीसीआई को 633 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जो इन दोनों फ्रेंचाइजी के माध्यम से बीसीसीआई को मिलते। यही नहीं, ललित मोदी ने चैंपियंस ट्रॉफी कैंसिल करने पर बीसीसीआई को हुए 500 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया है।
A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi) on
इससे पहले, ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी और श्रीनिवासन के रिश्तों को लेकर बड़ा आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने श्रीनिवासन की कंपनी में महेंद्र सिंह धोनी के अपॉइंटमेंट लेटर को साझा करते हुए सवाल पूछा था कि जो व्यक्ति साल में 100 करोड़ से अधिक की कमाई करता है, वो 40-45 हजार की नौकरी क्यों करेगा। इस पूरे मामले में ललित ने भ्रष्टाचार को लेकर संभावना जताई थी।
बता दें कि ललित मोदी आईपीएल के संस्थापक रहे हैं, और उनका एन श्रीनिवासन से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। ललित मोदी को आईपीएल और बीसीसीआई से साल 2010 में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट की सभी गतिविधियों से दूर कर दिया गया था, पर पिछले साल ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट में वापसी करते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का पद जीत लिया था।