फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI lost thausands of crores because of N Srinivasan and Anurag Thakur

श्रीनिवासन और अनुराग ठाकुर की वजह से BCCI को लगा 3798 करोड़ का चूना!

Wed, 10 May 2017 05:37 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 10 May 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
BCCI lost thausands of crores because of N Srinivasan and Anurag Thakur
बीसीसीआई - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई इन दिनों राजनीति और आरोपों का अखाड़ा बना हुआ है। इसी कड़ी में इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर रहे ललित मोदी ने बीसीसीआई को लगे हजारों करोड़ के चूने का खुलासा किया है। आरोपों के तहत बंदूक की नली उन्होंने फिर से बीसीसीआई के बॉस रहे एन श्रीनिवासन की ओर तान दी है, साथ ही पूरे मामले में अनुराग ठाकुर को भी लपेटा है। 
विज्ञापन


ललित मोदी ने इमेज शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बीसीसीआई में कभी सबसे पॉवरफुल रहे श्रीनिवासन और ठाकुर पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से बीसीसीआई को 3798 करोड़ का चूना लगा है। जी हां, इतनी बड़ी रकम का नुकसान बीसीसीआई को उठाना पड़ा है, वो भी श्रीनिवासन और ठाकुर के अड़ियल रवैये की वजह से। 
विज्ञापन


ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए स्टैटिक प्लेट से समझाया है कि आईपीएल की दो फ्रेंचायजी(कोच्चि टस्कर्स और सहारा पुणे वॉरियर्स) की टीमों को हटाने से आईपीएल के माध्यम से ही बीसीसीआई को 633 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जो इन दोनों फ्रेंचाइजी के माध्यम से बीसीसीआई को मिलते। यही नहीं, ललित मोदी ने चैंपियंस ट्रॉफी कैंसिल करने पर बीसीसीआई को हुए 500 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

#Srini and his stooges @ the #bcci cost Indian cricket losses in excess of ₹3798 crores for cancelling #ChampionsLeague and throwing out #Kochi & #Sahara #franchises. #Srini cancelled watertight contract of #clt20 and let go $500 million of revenue for #indiancricket

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi) on




इससे पहले, ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी और श्रीनिवासन के रिश्तों को लेकर बड़ा आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने श्रीनिवासन की कंपनी में महेंद्र सिंह धोनी के अपॉइंटमेंट लेटर को साझा करते हुए सवाल पूछा था कि जो व्यक्ति साल में 100 करोड़ से अधिक की कमाई करता है, वो 40-45 हजार की नौकरी क्यों करेगा। इस पूरे मामले में ललित ने भ्रष्टाचार को लेकर संभावना जताई थी।

बता दें कि ललित मोदी आईपीएल के संस्थापक रहे हैं, और उनका एन श्रीनिवासन से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। ललित मोदी को आईपीएल और बीसीसीआई से साल 2010 में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट की सभी गतिविधियों से दूर कर दिया गया था, पर पिछले साल ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट में वापसी करते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का पद जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed